राशन उठाने से किया इंकार, डीसी को सौंपा ज्ञापन

Published at :17 Apr 2026 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
राशन उठाने से किया इंकार, डीसी को सौंपा ज्ञापन

वृंदा पंचायत के कार्डधारियों ने पीडीएस दुकानदार राजेंद्र प्रधान का किया विरोध

विज्ञापन

गुमला. सदर प्रखंड अंतर्गत वृंदा पंचायत के राशन कार्डधारियों ने जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार राजेंद्र प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. कार्डधारियों ने उनके यहां से राशन उठाने से इंकार कर दिया है. इस संबंध में शुक्रवार को पंचायत की मुखिया सत्यवती देवी के नेतृत्व में उपायुक्त, गुमला को आवेदन सौंपा गया. कार्डधारियों का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व राजेंद्र प्रधान ने तीन माह की पर्ची निकालने के बावजूद खाद्यान्न का वितरण नहीं किया था. इसकी शिकायत तत्कालीन उपायुक्त से की गयी थी, जिसके बाद जांच कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया गया था और लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की गयी थी. लोगों ने बताया कि इससे पहले भी खाद्यान्न की कालाबाजारी के मामले में राजेंद्र प्रधान के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है. इसके अलावा उन पर कार्डधारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है. राशन कार्डधारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बिना उचित जांच के दुकान को निलंबन मुक्त कर दिया गया है, जो गलत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में राजेंद्र प्रधान की दुकान से राशन नहीं लेंगे. यदि उन्हें जबरन ऐसा करने के लिए बाध्य किया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे. आवेदन देने वालों में बबली देवी, सुष्मिता कुमारी, सुमरित उरांव, नंदी उरांव, चैतू भगत, महिमा उरांव, शनिचर गोप, बुधनी देवी, ठुपा उरांव, झुनकी उरांव, मुनी देवी, पूर्णिमा उरांव, सोना उरांव, फकीर भगत, अनिल उरांव, धनिया उरांव, चंपू उरांव, सुमो आइंद, मीना मुंडाइन, अनिला देवी, रानी उरांव, जसिंता देवी, मजू देवी, सोमारी उरांव, प्रतिमा कुमारी, सुकरो उरांव, बलराम उरांव, श्रिया उरांव, चंद्रमनी उरांव, संतोष लोहरा, बसंत लोहरा, ब्रजेश लोहरा, लिपी कुमारी, मंगरी उरांव, गोसनर उरांव, भैयाराम उरांव, बिरसा उरांव, सोनो उरांव, बुधु उरांव, समत राम उरांव समेत अन्य शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola