राजकुमार गुप्ता बने मिशन बदलाव के प्रखंड अध्यक्ष

Updated at : 17 Apr 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
राजकुमार गुप्ता बने मिशन बदलाव के प्रखंड अध्यक्ष

मिशन बदलाव बसिया की बैठक

विज्ञापन

गुमला. मिशन बदलाव बसिया की बैठक संस्थापक सदस्य भूषण भगत, विनय टोप्पो व जिलाध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में बसिया धर्मशाला में हुई. मौके पर भूषण भगत ने कहा कि राज कुमार गुप्ता बसिया के जाने-माने समाजसेवी है और उनकी कर्मठता से बसिया में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं. मिशन बदलाव में जुड़ने से संगठन बहुत मजबूत होगा. वे समाज के लिए कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहते है. कहा कि उन्हें मिशन बदलाव का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं निकिता सुरीन को महिला बसिया प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया. संस्थापक सदस्य विनय टोप्पो ने कहा कि निकिता सुरीन महिलाओं के बीच सकारात्मक कार्यों के लिए जानी जाती है. मिशन बदलाव बसिया प्रखंड संयोजक जितेंद्र कुमार भगत ने कहा कि हम सभी बसिया को मजबूत कर संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे और सभी पंचायतों में संगठन को मजबूत करेंगे. मिशन बदलाव के अमित झा, राज कुमार, रजनीश कुमार, अमित कुमार सिंह, विनय टोप्पो, सैय्यदा खातून, ज्योति वर्मा, ज्योति कुजूर, कुणाल प्रजापति, पंकज गोस्वामी, जितेश मिंज, अंजना टोप्पो, चंद्रकला टोप्पो, दीपक गुप्ता ने बधाई दी है.

16 लाभुकों के बीच बकरा-बकरी वितरित

बसिया. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बसिया प्रखंड के कलिगा में वर्ष 2024-25 के 16 लाभुकों के बीच बकरी का वितरण जिप सदस्य बसंती डुंगडुंग ने किया. इसमे प्रत्येक लाभुकों को चार बकरी व एक बकरा दिया गया. जिप सदस्य ने लाभुकों से कहा कि आपलोग अच्छे से वैज्ञानिक तरीके से बकरी पालन कर स्वावलंबन बनें. सरकार द्वारा जिस उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की गयी है, उसे आपके लगन और परिश्रम से पूरा करें. मौके पर बीएएचओ डॉ सूर्यवंश ठाकुर, मनोज प्रसाद, सोमरा उरांव, सुरेश कुमार व लाभुक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola