बंगरू पंचायत में शिविर लगाकर जनसुनवाई हुई
Published by : VIKASH NATH Updated At : 05 Oct 2025 6:36 PM
पालकोट प्रखंड के बंगरु पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई सह शिविर लगाकर बंगरू पंचायत के आम नागरिकों को मिलने वाली राशन से संबधित निराकरण किया गया.
5 गुम 26 में बीडीओ, प्रमुख व अन्य लोग प्रतिनिधि, पालकोट पालकोट प्रखंड के बंगरु पंचायत सचिवालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सामाजिक अंकेक्षण सह जनसुनवाई सह शिविर लगाकर बंगरू पंचायत के आम नागरिकों को मिलने वाली राशन से संबधित निराकरण किया गया. कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व राज्य सलाहकार सदस्य अशर्फ नंद प्रसाद, संयोजक भोजन अधिकार अभियान झारखंड के अध्यक्ष बलराम भेंगरा, बीडीओ विजय उरांव, प्रमुख सोनी लकड़ा व बंगरु पंचायत की मुखिया पूनम एक्का द्वारा बंगरू पंचायत के आम नागरिकों के बीच नया राशन कार्ड, राशन कार्ड में नाम, राशन कार्ड वितरण व इसके अलावा वृद्धा पेंशन संबधित निराकरण व बंगरु पंचायत में सरकारी विद्यालयों में बच्चों के बीच मिलने वाली मध्याह्न भोजन के बारे में जानकारी ली. साथ समस्याओं का निराकरण किया गया. इसके अलावा सभी जन वितरण दुकानदारों को ज्यूरी सदस्यों द्वारा कड़ी हिदायत दिया गया कि आम नागरिकों का राशन देने में किसी प्रकार की कटौती नहीं करते हुए सभी लोगों को राशन सही मात्रा में देना है. जनसुनवाई में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी विजय उरांव को निर्देश दिया गया कि तीन दिन के अंदर सभी जनवितरण संचालक दुकानदारों का स्पष्टीकरण नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई करें. इन सभी शिकायतों को विभागीय सचिव व राज्य खाद्य आयोग को समर्पित किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










