प्रभात खबर इंपैक्ट : गुमला के चैनपुर में कल तक ग्रामीण कर रहे थे विरोध, आज पेड़ के नीचे बोरा बिछाकर लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

Updated at : 17 May 2021 8:37 PM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर इंपैक्ट : गुमला के चैनपुर में कल तक ग्रामीण कर रहे थे विरोध, आज पेड़ के नीचे बोरा बिछाकर लगाया कोरोना वैक्सीनेशन कैंप

Corona Vaccination News (गुमला) : प्रभात खबर में छपी खबर का असर हुआ है. कल तक कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले ग्रामीण अब कोरोना वैक्सीन लेने लगे हैं. गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत स्थित मालम नवाटोली गांव के ग्रामीण कोरोना वैक्सीन लेने में रुचि नहीं ले रहे थे. इस खबर को प्रभात खबर ने छापा. साथ ही ग्रामीणों को कोरोना टीका के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

Corona Vaccination News (दुर्जय पासवान, गुमला) : प्रभात खबर में छपी खबर का असर हुआ है. कल तक कोरोना वैक्सीन का विरोध करने वाले ग्रामीण अब कोरोना वैक्सीन लेने लगे हैं. गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत स्थित मालम नवाटोली गांव के ग्रामीण कोरोना वैक्सीन लेने में रुचि नहीं ले रहे थे. इस खबर को प्रभात खबर ने छापा. साथ ही ग्रामीणों को कोरोना टीका के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी.

इसके बाद चैनपुर ब्लॉक के बीडीओ डॉ शिशिर कुमार व थानेदार अमित कुमार चौधरी गांव पहुंचे. जहां उन्होंने ग्रामीणों को कोविड वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया. साथ ही वैक्सीन लेने से होने वाले लाभ के संबंध में मालम नवाटोली के ग्रामीणों को समझाया. जिसके बाद ग्रामीण वैक्सीनेशन लेने के लिए राजी हुए. मौके पर 10 लोग कोरोना वैक्सीन लिए.

इस अवसर पर गांव में पेड़ के नीचे बोरा बिछाकर टीकाकरण कैंप लगाया गया. जहां ग्रामीणों को बोरा में बैठाकर टीका दिया गया. टीका लेने के बाद ग्रामीणों ने कहा कि हम अंधविश्वास में आ गये थे. लेकिन, कोरोना टीका लेने से ही हम वायरस से लड़ सकते हैं. इसलिए अब गांव के लोग कोरोना वैक्सीन ले रहे हैं.

Also Read: 18 मई को 38 साल का होगा गुमला जिला, लोगों की जिद के आगे हार रही कोरोना, इस जिले के बारे में जानें

वहीं, बीडीओ डॉ शिशिर कुमार ने कहा कि अगर कोई टीका लेने के लिए मना करता है, तो इसकी सूचना पुलिस व मुझे दें. उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. मौके पर रविंद्र बडा़इक रोजगार सेवक, एएनएम रोमी, आंगनबाड़ी सेविका अनुपा, रोशनी तिर्की समेत ग्रामीण मौजूद थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola