प्रभात खबर इंपैक्ट : पत्नी के लापता होने की थाने में दर्ज हुई शिकायत, तीन जून से घर से लापता है सुखमनी देवी

Updated:
विज्ञापन
प्रभात खबर इंपैक्ट : पत्नी के लापता होने की थाने में दर्ज हुई शिकायत, तीन जून से घर से लापता है सुखमनी देवी

इस संबंध में पालकोट थाना में लिखित आवेदन पत्र देकर केस दर्ज कराते हुए पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगायी है. सुदेश्वर ने बताया कि पत्नी के गायब होने के बाद तीन बच्चे रो रहे हैं. वे हर दिन अपनी मां के बारे में पूछते हैं.

विज्ञापन

पालकोट. थाना क्षेत्र की कोलेंग पंचायत के कोंडरकेला गांव के सुदेश्वर साहू की पत्नी सुखमनी देवी (25) के गायब होने की थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सुदेश्वर साहू ने बताया कि उसकी पत्नी तीन जून से लापता है.

इस संबंध में पालकोट थाना में लिखित आवेदन पत्र देकर केस दर्ज कराते हुए पत्नी को खोज निकालने की गुहार लगायी है. सुदेश्वर ने बताया कि पत्नी के गायब होने के बाद तीन बच्चे रो रहे हैं. वे हर दिन अपनी मां के बारे में पूछते हैं.

मैं गांव-गांव घूमकर अपनी पत्नी को खोज रहा हूं. परंतु वह नहीं मिल रही है. वह तीन जून को दिन के तीन बजे गुमला शहर में मंगलसूत्र बनाने के लिए गयी थी. इसके बाद से वह घर नहीं लौटी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola