पुलिस को देख कर भागे पीएलएफआइ के उग्रवादी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Feb 2026 9:26 PM
पुलिस को देख कर भागे पीएलएफआइ के उग्रवादी
गुमला. सिसई व बसिया के बॉर्डर इलाके में ओकबा जंगल के समीप पीएलएफआइ के उग्रवादियों के घुसने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया. परंतु पुलिस को देख सभी उग्रवादी भाग गये. हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. लेकिन बताया जा रहा है कि गुरुवार को ओकबा जंगल से सटे गांवों में उग्रवादियों के घूमने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद बसिया व सिसई थाना की पुलिस ओकबा इलाके में घुसी. परंतु पुलिस के ओकबा इलाके में घुसते इसकी भनक उग्रवादियों को लग गयी और वे भाग निकले. जानकारी के अनुसार इस क्षेत्र में पीएलएफआइ अंतिम सांसें गिन रहा है. इधर कुछ उग्रवादी बचे हुए हैं, जो अब क्षेत्र में पुन: अपना दबदबा बढ़ाना चाहते हैं. इसलिए वे दस्ता बना कर ओकबा जंगल से सटे गांवों में घूम रहे हैं. ओकबा जंगल की भौगोलिक बनावट उग्रवादियों के अनुरूप है. इसलिए उग्रवादी पुन: इस क्षेत्र को अपना पनाह गृह बनाने में लगे हुए हैं. इधर कई वर्षो के बाद ओकबा इलाके में पीएलएफआइ के भ्रमणशील होने से पुलिस अलर्ट हो गयी है. बताया जा रहा है कि जो उग्रवादी घूम रहे हैं. इसमें कुछ उग्रवादी हाल के दिनों में जेल से निकले हैं. जबकि कुछ उग्रवादी पहले से सक्रिय थे. परंतु पुलिस की डर से छिपते रह रहे हैं. इधर जब इनकी संख्या बढ़ने लगी, तो ये लोग दस्ता बना कर पुन: घूमना शुरू कर दिया है, ताकि विकास योजनाओं से लेवी वसूल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










