पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें : डॉक्टर शिबा

Updated:
विज्ञापन
पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभायें : डॉक्टर शिबा

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित

5 गुम 7 में. कार्यक्रम का उदघाटन करते अतिथि.

प्रतिनिधि, गुमला

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुमला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शुक्रवार को कार्यक्रम हुआ. इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू व संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अजीत कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया. प्राचार्य डॉक्टर शिबा नारायण साहू ने पर्यावरण की देखभाल की जरूरत पर बल देते हुए छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभा सकें. निदेशक अभिजीत कुमार ने ऑनलाइन कार्यक्रम में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर अपना संदेश दिया. उन्होंने पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों के आयोजन और उनमें भाग लेने के प्रयासों की प्रशंसा की. बेसिक साइंस व ह्यूमैनिटीज (बीएसएच) विभाग के प्रमुख शुभम झा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व, पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों और सतत जीवनशैली अपनाने के उपायों पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी. उन्होंने अपनी प्रस्तुति में जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण, जैव विविधता के नुकसान व पर्यावरण संरक्षण के आवश्यक कदमों के बारे में जागरूकता फैलायी. विद्यार्थियों के बीच पर्यावरण विषय से संबंधित सामान्य ज्ञान, चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें सामान्य ज्ञान प्रथम आयुष कुमार (सिविल), द्वितीय आशुतोष कुमार (सिविल), तृतीय स्नेहल आर्यन श्रीवास्तव (बीसीए) व विवेक बड़ाइक (मैकेनिकल), चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम नूतन कुमारी (मैकेनिकल), द्वितीय आशीष किंडो (सिविल), तृतीय राजनंदनी कुमारी (सिविल) व विवेक बड़ाइक (मैकेनिकल) तथा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्नेहल आर्यन श्रीवास्तव (बीसीए), द्वितीय विवेक बड़ाइक (मैकेनिकल) व तृतीय पुरस्कार राजनंदनी कुमारी (सिविल) व रोहिणी बेक (सिविल) को दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola