पिस्तौल की नोक पर 9 घंटे बंधक रखकर नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी

गुमला के सिसई प्रखंड स्थित पुसो थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ 4 आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया. चारों आरोपियों ने करीब 9 घंटे तक बंधक रख कर 8वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पुलिस ने नामजद 4 आरोपियों के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
Jharkhand Crime News (दुर्जय पासवान, गुमला) : गुमला जिला अंतर्गत सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में पिस्तौल की नोक पर 9 घंटे तक बंधक रखकर 8वीं की छात्रा से 4 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. चारों युवक अपराधी प्रवृति का है. दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने धमकी दिया है कि पुलिस को सूचना दिया, तो पूरे परिवार को गोलियों से भून देंगे. इस घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं. हालांकि, पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुसो थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
पुलिस ने केस दर्ज कर मंगलवार को पीड़िता का गुमला सदर अस्पताल में मेडिकल कराया. वहीं, कोर्ट में 164 का बयान दर्ज किया गया. पीड़िता को CWC, गुमला में भी पेश कर उसका बयान दर्ज कराया गया. CWC की सदस्य सुषमा देवी ने पीड़िता की काउंसलिंग की. इधर, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कोटारी गांव में छापामारी की. लेकिन, चारों आरोपी अपने गांव कोटारी से फरार हैं. आरोपियों में एक शादीशुदा है. जबकि तीन युवक है और अक्सर इलाके में लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम देते रहता है.
सिसई प्रखंड के पुसो थाना क्षेत्र में गत 28 जुलाई, 2021 को यह घटना घटी. परिजनों के अनुसार, पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ रात 7 बजे शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी. उस समय चारों आरोपी खेत के समीप घूम रहा था. अपराधियों ने दोनों बहनों को पकड़ा, लेकिन बड़ी बहन हिम्मत जुटाकर वहां से भाग निकली. इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल का भय दिखाकर छात्रा को अगवा कर घने जंगल में ले गया. जहां सुबह 3 बजे तक छात्रा के साथ चारों आरोपियों ने दुष्कर्म किया. दुष्कर्म के बाद युवती को छोड़ दिया. पीड़िता ने बताया कि छोड़ने से पहले आरोपियों ने धमकी दिया कि पुलिस को सूचना देने पर पूरे परिवार की हत्या कर देंगे.
Also Read: कभी बंदूक से गोलियां बरसाने वाला गुमला का सुफल आज सफलता से पढ़ा रहा विकास का पाठ
घटना के बाद तीन दिन तक पीड़िता डरी व सहमी रही. वह अपने साथ हुए रेप की घटना की जानकारी को परिजनों को डर से नहीं दे रही थी. जब 31 जुलाई को परिजनों ने छात्रा से डर का कारण पूछा, तो छात्रा ने अपने साथ हुए दुष्कर्म व आरोपियों द्वारा पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने की जानकारी माता-पिता को दी. शुरू में परिवार के लोग भी डर गये, लेकिन एक अगस्त को छात्रा ने हिम्मत दिखायी. छात्रा अपने परिजनों को लेकर थाना पहुंची और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करायी.
इस संबंध में पीड़िता के परिजनों ने कहा कि चारों आरोपी अपराधी प्रवृति के हैं. चारों आरोपियों का पेशा रास्ते में लूटपाट करना, गांव के लोगों को डराना-धमकाना है. पिस्तौल, भुजाली व चाकू लेकर आरोपी हमेशा घूमते रहता है. इसलिए जब से दुष्कर्म की घटना और धमकी मिली है, परिवार के लोग डरे-सहमे हुए हैं. पुलिस ने हमें सुरक्षा का भरोसा दिलाया है.
पुसो थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में थाना में पोक्सो एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. पुसो के थानेदार मिचराय पंड्या ने बताया पीड़िता के आवेदन पर आर्म्स एक्ट व पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए सघन अभियान चलाया जा रहा है. जल्द ही सभी आरोपी कानून के गिरफ्त में होंगे. इसमें चार नामजद व दो अज्ञात आरोपी है.
Also Read: गुमला कामडारा की चार बेटियों की पढ़ाई गरीबी के कारण बंद, अब लगा रही मदद की गुहार
Posted By : Samir Ranjan.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




