समाज को संगठित कर विकास की दिशा में बढ़ाना जरूरी : जगरनाथ भगत
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:30 PM
समाज को संगठित कर विकास की दिशा में बढ़ाना जरूरी : जगरनाथ भगत
डुमरी. प्रखंड के इरावल गांव में रविवार को सरना समाज के धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, रोजगार व विकास कार्यों को लेकर ग्रामीणों के साथ बैठक हुई. बैठक में प्रखंड सरहुल पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ भगत, कोषाध्यक्ष बीरेंद्र भगत, मीडिया प्रभारी प्रेम प्रकाश एवं सदस्य मनोज उरांव मुख्य रूप में उपस्थित रहे. बैठक में समाज के विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गयी. पूर्व अध्यक्ष जगरनाथ भगत ने कहा कि समाज को मजबूत एवं संगठित बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा. उन्होंने कहा कि धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और आर्थिक सशक्तीकरण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है. मौके पर रवि भगत, दीपक भगत, सुबोध भगत, सहजू भगत, प्रवीण भगत, मनोरमा प्रधान, सावित्री देवी, कटरीना देवी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










