सड़क हादसे में एक की मौत, कई लोग हुए घायल

सड़क हादसे में एक की मौत, कई लोग हुए घायल
बसिया. बसिया थाना क्षेत्र में नववर्ष के पहले दिन दर्जनों जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गये. सड़क हादसे में बुजगा निवासी मारवाड़ी सिंह (45) की मौत हो गयी. वहीं कोलेबिरा के अघरमा निवासी रूबी डुंगड़ुंग (23), खिजरी निवासी सोनिया कुमारी (20), विकास सिंह (14), झारो निवासी पूनम देवी (30), सोनमेर हैयाटोली निवासी फेदरीक कुल्लू (40), नावाडीह निवासी जीत वाहन प्रधान (20), प्रकाश गोप (14), तुरबुल निवासी निखिल सिंह (12), सोमरा सिंह (55), बुजगा निवासी रूपेश सिंह (12), रायबा निवासी रोशनी सिंह (6), आमटोली निवासी आजादी सिंह (30), मोरेंग कोयनारटोली निवासी सुमित सोरेंग (25), लोंगा निवासी मोको टेटे (65), तुरबुल निवासी धरमदास सिंह (45), गम्हरिया निवासी प्रभात तिग्गा (27), तोरपा निवासी कायमूर हेरेंज (18), पंथा निवासी दिनेश झोरा (15), सुषमा बा (35), सुरहू नवाटोली निवासी कर्मी कुमारी (30) समेत अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार नववर्ष के पहले दिन नये साल के स्वागत की खुमारी रही. इसके बाद शाम ढलते ही एक-एक रेफरल अस्पताल बसिया में सड़क दुर्घटना में घायल लोग पहुंचने लगे. इस दौरान अस्पताल में घायलों की लंबी कतार लग गयी. जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई घायलों को छुट्टी दे दी गयी. वहीं कई घायलों को रेफर भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




