ePaper

गुमला : आंजनधाम के पुल में गिरने से एक की मौत, चार घायल

Updated at : 18 Apr 2024 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
गुमला : आंजनधाम के पुल में गिरने से एक की मौत, चार घायल

गुमला में रामनवमी की पूजा कर वापस लौट रहे एक परिवार की स्कूटी खाई में गिरने से एक की मौत हो गई तथा 4 अन्य लोग घायल हो गए.

विज्ञापन

गुमला थाना क्षेत्र के टोटो ठाकुर मुहल्ला के एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए. जबकि एक की मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार टोटो ठाकुर मुहल्ला निवासी अर्जुन ठाकुर अपनी पत्नी, बहन सहित दो छोटे छोटे बच्चों को लेकर पूजा करने आजनधाम ग‌ए थे और वापस अपने स्कूटी में सवार होकर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान आंजन धाम से उतरने के दौरान देर शाम को अनियंत्रित होकर आंजन पुल के नीचे खाई में स्कूटी सहित नीचे गिर गया. जिससे स्कूटी चालक अर्जुन ठाकुर उम्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई. चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया

घायलों में मृतक अर्जुन ठाकुर की पत्नी निशा देबी, बहन सुरभि कुमारी को सदर अस्पताल गुमला लाया गया. जहां से उपचार करने के बाद दोनों घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं इस घटना में दो छोटे छोटे बच्चे को भी गंभीर चोट लगी है. जिसका इलाज सदर अस्पताल गुमला में चल रहा है. जिनका नाम आर्यन ठाकुर उम्र लगभग 2 साल और अभिनव ठाकुर उम्र एक साल है.

Also Read : जुलूस में पहली बार दिखा नारी शक्ति का प्रदर्शन

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola