मतदान करने के लिए वोटरों को किया गया जागरूक
स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन
गुमला. नगर निकाय चुनाव में मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शुक्रवार को सुबह में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत रन फॉर वोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मियों, शहर के गणमान्य लोगों व स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ नगर भवन गुमला से हुआ, जो डीएसपी रोड होते हुए पालकोट रोड मार्ग से पटेल चौक पहुंच कर संपन्न हुआ. कार्यक्रम के दौरान मतदाताओं को 23 फरवरी को अपने संबंधित बूथ पर पहुंच कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में उपविकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र कुमार बड़ाइक, डीसीएलआर राजीव कुमार, नजारत उप समाहर्ता ललन कुमार रजक, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विनोद भगत, जिला खनन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर अरुण कुमार सिंह, अंचलाधिकारी हरीश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मी, काफी संख्या में शहरवासी व स्कूली बच्चे शामिल रहे.
विद्यार्थियों का किया शैक्षणिक भ्रमण
गुमला. जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया घाघरा गुमला के 20 विद्यार्थियों ने नये जोड़े गये हेल्थ विषय के सिलेबस के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया. विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से सदर अस्पताल गुमला का दौरा कराया गया. यह भ्रमण पैथोलॉजी शिक्षक अवधेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ. अस्पताल भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी मरीज को इलाज के लिए किन-किन प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है.आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए