38 नामांकन पत्र बिके, 13 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

चेंबर चुनाव
गुमला. गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स के आम चुनाव के लिए चेंबर कार्यालय में मुख्य चुनाव पदाधिकारी अमित महेश्वरी व सहायक चुनाव पदाधिकारी साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक के समक्ष शुक्रवार को 13 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दर्ज किया है, जबकि 38 नामांकन पत्र व पांच मतदाता सूची की बिक्री हुई. अपराह्न तीन बजे से पांच बजे तक चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री में पांच सेट मतदाता सूची एवं 38 नामांकन पत्र की बिक्री हुई है. तीन जनवरी को भी नामांकन पत्रों की बिक्री व नामांकन होगा. मुख्य चुनाव पदाधिकारी के अनुसार कई निर्दलीय प्रत्याशियों व टीम लीडर ने भी अपना नामांकन पत्र व मतदाता सूची खरीदा है, जिसमें राजेश कुमार लोहानी, गुलाम सरवर, अमर प्रदीप कुजूर, मुन्नीलाल साहू के नाम शामिल हैं. नामांकन भरने वालों में नीरज कुमार गुप्ता, अभिजीत कुमार जायसवाल रॉकी, संजीव मालानी, अजय कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, पंकज खंडेलवाल, अनिकेत कुमार, अमित मंत्री (गोलू), मुनी लाल साहू, राजेश लोहानी, प्रतीक कुमार अग्रवाल (सोनू), बबलू वर्मा, गुरमीत सिंह ने नामांकन किये. इससे पूर्व सत्र 2025 के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व सचिव बबलू वर्मा ने मतदाता सूची बना कर चुनाव पर्यवेक्षक के संयुक्त हस्ताक्षर से मुख्य चुनाव पदाधिकारी को सौंपा. अमित माहेश्वरी ने सभी व्यापारियों से अपील की कि जो व्यापारी आम चुनाव 2026 में चुनाव में अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत करना चाहते हैं, वे ससमय तीन जनवरी को उपस्थित होकर अपना अपना नामांकन कर सकते हैं. मौके पर चुनाव के लिए पर्यवेक्षक रमेश कुमार चीनी, महेश कुमार लाल, सहायक चुनाव पदाधिकारी दामोदर कसेरा डीके, अनमोल कुमार गुप्ता, हिमांशु केशरी, दिनेश अग्रवाल, राजेश कुमार सिंह व सचिव बबलू वर्मा सहित कई व्यवसायी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




