युवा कांग्रेस के चुनाव में पारदर्शिता जरूरी : जेपी चौबे

Updated at : 23 Jun 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
युवा कांग्रेस के चुनाव में पारदर्शिता जरूरी : जेपी चौबे

युवा कांग्रेस के चुनाव में पारदर्शिता जरूरी : जेपी चौबे

विज्ञापन

गुमला. भारतीय युवा कांग्रेस ने झारखंड में संगठनात्मक चुनाव की घोषणा की है. यह चुनाव ब्लॉक, विधानसभा, जिला व राज्य स्तर पर होंगे. इसका नामांकन 27 जून से तीन जुलाई तक चलेगा. आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि चार जुलाई व नामांकन की अंतिम तिथि नौ जुलाई को होगी. चुनाव में भाग लेने के लिए आयु 18 से 35 वर्ष तय की गयी है. जन्मतिथि 28 जून 1990 से 27 जून 2007 के बीच होनी चाहिए. इंडियन यूथ कांग्रेस की सदस्यता अनिवार्य है. आवेदन व जानकारी के लिए वेबसाइट पर जाना होगा. उक्त बातें इंडियन यूथ कांग्रेस के जिला कॉर्डिनेटर जयप्रकाश चौबे ने परिसदन में गुमला जिला यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में कही. उन्होंने कहा कि यह चुनाव पारदर्शिता, निष्पक्षता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों पर आधारित होंगे. हर उम्मीदवार को अपने क्षेत्र से निर्वाचित होकर नेतृत्व का मौका मिलेगा. यह प्रक्रिया राजनीति में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में कदम है. इस अभियान को राहुल गांधी के सोच से दिशा मिली है. जब वे इंडियन यूथ कांग्रेस और एनएसयूआइ के प्रभारी थे, तब उन्होंने संगठन में आंतरिक लोकतंत्र की नींव रखी थी. जिलाध्यक्ष चैतू उरांव ने कहा कि भारत एक नये युग की ओर बढ़ रहा है. अब नेता सीधे सदस्यता से चुने जायेंगे. नामांकन के बजाय चुनाव से नेतृत्व लाना लोकतंत्र की सच्ची प्रक्रिया है. चुनाव का उद्देश्य ईमानदार, कर्मठ व समर्पित युवाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाना है. संगठन को मजबूत करना व राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है. चुनाव से पहले अभ्यर्थियों के लिए ओरिएंटेशन व प्रशिक्षण सत्र होंगे. इसमें उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, नेतृत्व विकास व लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों की जानकारी दी जायेगी. मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन अख्तर ने कहा है कि इंडियन यूथ कांग्रेस ने समाज व देश की सेवा में रुचि रखने वाले युवाओं से अपील की है कि वे आगे आयें और इस ऐतिहासिक लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा बनें. यह एक दुर्लभ अवसर है, जिसमें युवा साफ-सुथरे व पारदर्शी तरीके से राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर सकते हैं. मौके पर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश को कॉर्डिनेटर मो शादाब आलम, जय सिंह, अंजिता बाड़ा, ऋषिकांत कुमार साहू, पवन केवट, रोहित एक्का, अरविंद साहू, सचिव तरुण गोप, महासचिव मो फिरोज, चेयरमैन सह मीडिया प्रभारी आरिफ हुसैन अख्तर, मो मिन्हाज आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola