मॉर्निंग टाइटंस ने मॉर्निंग स्टार व मॉर्निंग ग्लेडिएटर को हराया

Updated at : 08 May 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
मॉर्निंग टाइटंस ने मॉर्निंग स्टार व मॉर्निंग ग्लेडिएटर को हराया

मॉर्निंग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन

विज्ञापन

गुमला. शहीद तेलंगा खड़िया स्टेडियम गुमला में मॉर्निंग प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन गुरुवार को हुआ. पहले दिन मॉर्निंग टाइटंस सीसी ने मॉर्निंग स्टार व मॉर्निंग ग्लेडिएटर को हरा कर चार अंक अर्जित किये. इससे पूर्व मुख्य अतिथि चेंबर ऑफ कामर्स गुमला के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, समाजसेवी जगलाल प्रसाद व समाजसेवी नवीन जायसवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और अतिथियों ने बैटिंग व बॉलिंग कर मैच की शुरुआत की. मौके पर रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि गुमला लगातार खेल क्षेत्र में आगे बढ़ा रहा है. इधर हाल के कुछ महीनों से मैं देख रहा हूं. क्रिकेट खेल के प्रति युवाओं में काफी जुनून है. एक के बाद एक प्रतियोगिता गुमला में हो रही है. इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है. उम्मीद है कि गुमला के युवा खेल से जुड़ कर नशापान व अन्य गलत कामों से दूर रहेंगे. साथ ही आनेवाले समय में गुमला से भी खिलाड़ी निकल आइपीएल व इंडिया टीम तक का सफर तय करेंगे. जगलाल प्रसाद ने कहा है कि इस प्रकार के आयोजन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है. मॉर्निंग क्रिकेट क्लब द्वारा लगातार आइपीएल की तर्ज पर इस प्रकार के मैच का आयोजन कर खिलाड़ियों को एक प्लेटफार्म देने का काम कर रहा है. मॉर्निंग टाइटंस ने मॉर्निंग ग्लेडिएटर को हराया. इस मैच के बेस्ट बल्लेबाज मुकेश पांडे, बेस्ट कीपर केतन शेखर व बेस्ट बॉलर श्रीकांत शुक्ला थे. वहीं दूसरे मैच में भी मॉर्निंग टाइटंस ने मॉर्निंग स्टार को 12 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मॉर्निंग टाइटंस ने आठ ओवर में 103 रन बनाये. इसके जवाब में मॉर्निंग स्टार की टीम 91 रन ही बना सकी. मैच में बेस्ट बैटर मॉर्निंग स्टार के रोहित उरांव विक्की, बेस्ट बॉलर प्रकाश उरांव व बेस्ट फील्डर मो तामजीत हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola