विधायक ने विस में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का मामला उठाया

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने विस में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का मामला उठाया

विधायक ने विस में जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का मामला उठाया

विज्ञापन

बसिया. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शून्य काल में सिसई विधानसभा क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया. सिसई विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने सदन को सूचित किया कि उनके क्षेत्र के कई गांवों में आंगनबाड़ी भवन अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, जिससे वहां आने वाले नौनिहालों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है. विधायक द्वारा सदन में पेश किये गये पत्र के अनुसार जिलांतर्गत सिसई विधानसभा क्षेत्र के बसिया व कामडारा प्रखंड के निनई, कुरूम, केदली, बोंगालोया, बरंदा, कुदरा सहित विभिन्न गांवों का आंगनबाड़ी केंद्र अतिजर्जर है. उन्होंने चिंता जतायी कि इन खंडहरनुमा भवनों में बच्चों का बैठना जान-माल के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. उन्होंने किसी भी अनहोनी से बचने के लिए सरकार से आंगनबाड़ी केंद्रों की जल्द से जल्द मरम्मत करवाने की मांग की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola