आधी रात की आग ने उजाड़ा रोज़गार, बाजार टांड़ में तीन पोल्ट्री दुकानें खाक, सैकड़ों मुर्गियां जलीं

Updated:
विज्ञापन
आधी रात की आग ने उजाड़ा रोज़गार, बाजार टांड़ में तीन पोल्ट्री दुकानें खाक, सैकड़ों मुर्गियां जलीं

आधी रात की आग ने उजाड़ा रोज़गार, बाजार टांड़ में तीन पोल्ट्री दुकानें खाक, सैकड़ों मुर्गियां जलीं

विज्ञापन

गुमला. शहर के व्यस्त टांड़ बाजार में गुरुवार देर रात अचानक लगी भीषण आग ने अफरा-तफरी मचा दी. रात करीब एक बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और तीन पोल्ट्री दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानदारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. नींद में डूबा इलाका अचानक चीख-पुकार और भगदड़ से गूंज उठा. सूचना मिलते ही बज्मे रब्बानी कमेटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया. कमेटी द्वारा बनाये गये प्याऊ से पानी भर-भरकर बाल्टियों के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश की गयी. करीब एक घंटे तक लगातार जद्दोजहद के बाद आग की तीव्रता कुछ कम हुई. इसी बीच रात लगभग 2:20 बजे अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पूरी तरह बुझा दी गयी. इस हादसे में शब्बू खान, अमरुद्दीन और मोहब्बत साहबुल की पोल्ट्री दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं. आग की चपेट में आकर लगभग 200 मुर्गियां जिंदा जल गयीं, जिससे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा. शुरुआती आकलन के मुताबिक नुकसान 8 से 10 लाख रुपये तक का है. समाजसेवी मिनहाज खान ने आशंका जतायी कि किसी अज्ञात शरारती तत्व ने प्लास्टिक में आग लगाकर दुकानों की ओर फेंका, जिससे यह हादसा हुआ. हालांकि, वास्तविक कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और संभावित संदिग्धों की तलाश जारी है. इस घटना के बाद पीड़ित दुकानदारों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं इलाके में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola