स्वदेशी संकल्प दौड़ निकाल युवा एकता का दिया संदेश

स्वदेशी संकल्प दौड़ निकाल युवा एकता का दिया संदेश
गुमला. राष्ट्रीय युवा दिवस पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. इस दौरान जहां एक ओर पूर्व छात्र सम्मेलन के माध्यम से विद्यालय के पुराने संबंधों को ताजा किया गया. वहीं दूसरी ओर एनसीसी कैडेट्स ने स्वदेशी संकल्प दौड़ निकाल कर पूरे नगर को राष्ट्रवाद व युवा एकता का संदेश दिया. शुभारंभ विभाग प्रमुख ओम प्रकाश सिन्हा, स्थानीय प्रबंधन समिति के सचिव विजय बहादुर सिंह, सह सचिव त्रिभुवन शर्मा और पूर्व छात्र परिषद के पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. संचालन पूर्व छात्र परिषद के संयोजक आचार्य सुदर्शन शर्मा ने किया. त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि विद्या भारती के छात्र आज समाज के हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. पूर्व छात्र अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने विद्यालय के निरंतर विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी. रवींद्र कुमार सिन्हा के देशभक्ति गीत व पूर्व छात्र यशवंत कुमार के प्रेरक विचारों ने सभी में जोश भर दिया. सत्र को आगे बढ़ाते हुए पूर्व छात्र समिति का पुनर्गठन किया गया. इसमें अनमोल कुमार गुप्ता को संयोजक व राजेश कुमार सिंह को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी. साथ ही संतोष कुमार को अध्यक्ष, आनंद गुप्ता को सचिव व शिशिर गुप्ता, प्रणय साहू व पंकज सोनी को सह सचिव नियुक्त किया गया. कार्यक्रम का समापन आचार्य संजय कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




