7वीं पास रकीब ने गैस एजेंसी के मालिक को लगाया डेढ़ लाख का चूना, राजस्थान से पकड़कर लाई गुमला पुलिस

गुमला के एसपी ने बताया कि आर्मी का अफसर बन कर राजस्थान के डिंग जिला अंतर्गत धुलवारा निवासी 28 वर्षीय रकीब खान ने गुमला चेटर निवासी गैस एजेंसी के संचालक विशेष कुमार आनंद को ठगी के जाल में फंसा कर 1,47, 300 रुपये की ठगी की थी.
गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला पुलिस ने राजस्थान से साइबर अरपाधी रकीब खान (28) को गिरफ्तार कर झारखंड लायी और गुरुवार को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया. रकीब सातवीं पास है, लेकिन वह साइबर क्राइम में महारत हासिल है. रकीब ने आर्मी का अफसर बन कर मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी गुमला के संचालक विशेष आनंद से फोन के माध्यम से डेढ़ लाख रुपये की ठगी की थी. पुलिस को जब रकीब का लोकेशन मिला, तो गुमला पुलिस राजस्थान जाकर स्थानीय पुलिस की मदद से उसे पकड़ा. रकीब को पकड़ने के लिए आठ गाड़ी में पुलिस फोर्स उसके गांव में घुसी थी. क्योंकि, पुलिस को डर था कि कम फोर्स जाने से ग्रामीण रकीब को बचाने के लिए पुलिस पर हमला कर सकते थे. इसलिए पुलिस पूरी तैयारी के साथ गयी और रकीब को गिरफ्तार किया.
एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर बताया कि आर्मी का अफसर बन कर राजस्थान के डिंग जिला अंतर्गत धुलवारा निवासी 28 वर्षीय रकीब खान ने गुमला चेटर निवासी गैस एजेंसी के संचालक विशेष कुमार आनंद को ठगी के जाल में फंसा कर 1,47, 300 रुपये की ठगी की थी. पुलिस ने रकीब के पास से एक स्मार्टफोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य समान बरामद किया है. उन्होंने बताया कि चार जनवरी को विशेष आनंद के मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया था.
Also Read: झारखंड में थम नहीं रहे साइबर क्राइम, देवघर में नौ महीने में 48 केस दर्ज, 154 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
कॉल करने वाले ने खुद को आर्मी का बंदा बता बोला कि चेटर स्थित सरकारी विद्यालय में आर्मी का कैंप लगा है. इसके लिए 19 किलो वाला 10 पीस सिलिंडर रिफिल चाहिए. आर्मी के मेजर जोरा सिंह पेमेंट के लिए कॉल करेंगे. इसके बाद विशेष आनंद के मोबाइल पर एक दूसरे नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया और बोला गया की पेमेंट का तरीका आर्मी में दूसरा होता है. पहले आप कुछ रकम भेंजे, फिर आर्मी के बैंक खाता से उसका दोगुना रकम आपको भेजा जायेगा. इस जाल में फंसा कर विशेष कुमार आनंद से 1,47,300 की ठगी कर ली गयी. इसके बाद विशेष आनंद द्वारा अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. पुलिस ने केस दर्ज कर एक एसआइटी टीम का गठन किया. तकनीकी शाखा, साइबर सेल के सहयोग से राजस्थान से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.
Also Read: झारखंड : क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर 29 लोगों से चार करोड़ रुपये से ज्यादा का साइबर फ्रॉड
छापेमारी दल में एसआइ दशरथ कुमार दास, एसआइ कुमार सरंजय, आरक्षी तुलसी प्रसाद साहू मौजूद थे. इधर, एजेंसी के संचालक विशेष आनंद ने बताया कि आर्मी ऑफिसर के नाम पर ठग ने फोन किया, तो मैंने एक रुपये भेजा था. तत्काल मेरे अकाउंट में स्वतः दो रुपये आ गया. फिर मैंने उसके अकाउंट में 19000 रुपया भेजा, जो ट्रांजेक्शन फेल बताया. मैं चार बार उसके अकाउंट में पैसा ट्रांसफर किया, तब अचानक सभी ट्रांजेक्शन सफल बताया और मैं ठगी का शिकार हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




