यौन शोषण की पीड़िता की नहीं हो रही मेडिकल जांच, गुमला पुलिस नहीं ले रही रुचि
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2021 1:36 PM
आदिवासी महिला के साथ हुए यौन शोषण के एक मामले में गुमला पुलिस रुचि नहीं ले रही है. यौन शोषण की पीड़ित महिला का मेडिकल नहीं हो रहा है.
गुमला : आदिवासी महिला के साथ हुए यौन शोषण के एक मामले में गुमला पुलिस रुचि नहीं ले रही है. यौन शोषण की पीड़ित महिला का मेडिकल नहीं हो रहा है. महिला बसिया प्रखंड की है. गुमला पुलिस के बुलावे पर महिला चार दिन से गुमला सदर अस्पताल मेडिकल के लिए आ रही है. परंतु गुमला पहुंचने के बाद पीड़िता का बिना मेडिकल कराये पुलिस द्वारा वापस भेज दिया जा रहा है.
इससे पीड़िता परेशान है. बसिया से गुमला आने-जाने में भी खतरा है. पीड़िता ने बताया कि वह आदिवासी महिला है. पहले तो आवेदन लेने के लिए पीड़िता को अलग-अलग थाना में दौड़ाया गया. जब गुमला थाना में आवेदन जमा हुआ तो अब पीड़िता को मेडिकल के नाम पर परेशान किया जा रहा है. महिला ने कहा कि उसके दो बच्चे हैं. उसका पति उसे छोड़ दिया है.
इसका गलत फायदा उठाते हुए सिसई प्रखंड के कलीम अंसारी ने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया. बाद में बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ यौन शोषण करता रहा. पीड़िता ने कलीम अंसारी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










