गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक सभा की वार्षिक आमसभा तीन से

Updated at : 19 Apr 2025 8:27 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक सभा की वार्षिक आमसभा तीन से

मुख्य अतिथि के रूप में गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का शामिल होंगे

विज्ञापन

गुमला. गुमला धर्मप्रांतीय काथलिक सभा की 29वीं दो दिवसीय वार्षिक आमसभा तीन व चार मई को डुमरी प्रखंड से नवाडीह पारिस में होगी. मुख्य अतिथि के रूप में गुमला धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप लीनुस पिंगल एक्का शामिल होंगे. आमसभा में आशा के तीर्थयात्री व कलीसिया में पारिवारिक व सामाजिक एकता विषय पर मनन-चिंतन किया जायेगा. काथलिक सभा के सभापति सेत कुमार एक्का ने बताया कि तीन मई को कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न तीन बजे मुख्य अतिथि बिशप लीनुस पिंगल एक्का झंडोत्तोलन करेंगे. इसके बाद तीर्थयात्री विषय पर बिशप हाउस के सचिव फादर कुलदीप खलखो अपना वक्तव्य देंगे. इसके बाद शाम 7.30 बजे से प्रत्येक भिखारिएट की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे. वहीं चार मई को प्रात:कालीन पवित्र मिस्सा अर्पित की जायेगी. इसके बाद विविध कार्यक्रमों के बीच परिवार समाज व कलीसिया एकता विषय पर मनन-चिंतन के बाद संत इग्नासियुस उवि के रेक्टर फादर फ्लोरेंस कुजूर अपना वक्तव्य रखेंगे. बताया कि वार्षिक आमसभा का उद्देश्य कलीसिया की मजबूती, समाज के लोगों को कलीसिया से जोड़े रखना और अपनी कला व संस्कृति को जीवित रखना है. बताया कि आमसभा की तैयारियां शुरू हो गयी हैं.

योग से बढ़ता है शारीरिक व मानसिक संतुलन

पालकोट. सोहर साहू सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को शारीरिक योग सह बालसभा का आयोजन किया गया. मौके पर विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार का योगाभ्यास कराया गया. शारीरिक शिक्षिका मंगली कसेरा ने बताया कि योग से शारीरिक व मानसिक संतुलन बढ़ता है. मौके पर आचार्य अशोक कंसारी, सुदर्शन होता, दीपक मिश्रा, हाबिल कंडुलना, संजय मिश्रा, रूपा देवी, सुनीता साहू, नूतन देवी, हेमलता मिश्रा, रिचा कुमारी गुप्ता आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola