पुलिस के क्यूआर कोड के ऊपर माओवादी ने चिपकाया पोस्टर
Published by :Akarsh Aniket
Published at :01 Nov 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन

माओवादियों ने घाघरा में फिर से पोस्टर चिपका पुलिस को दी चुनौती.
विज्ञापन
माओवादियों ने घाघरा में फिर से पोस्टर चिपका पुलिस को दी चुनौती.
प्रतिनिधि, घाघरा माओवादियों ने घाघरा में लगातार दूसरे दिन पोस्टरबाजी किया है. एक दिन पहले ही माओवादी संगठन ने घाघरा प्रखंड कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर पोस्टर चिपकाया था. इसके बाद अब माओवादी संगठन ने थाना क्षेत्र के चपका में भी पोस्टर चिपकाया है. पोस्टर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी), उत्तर पश्चिम सब जोनल ब्यूरो का नाम अंकित है. इस बार माओवादियों ने वही स्थान चुना. जहां पुलिस ने अपना क्यूआर कोड चिपकाया था. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही घाघरा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पोस्टर को जब्त कर थाना ले गयी. थाना प्रभारी पुनीत मिंज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पोस्टर को जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. यह संभावना भी जतायी जा रही है कि कुछ शरारती तत्व नक्सल के नाम का सहारा लेकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




