अपने मूल धर्म से नहीं भटकना है : मनेश्वर उरांव

Updated:
विज्ञापन
अपने मूल धर्म से नहीं भटकना है : मनेश्वर उरांव

अपने मूल धर्म से नहीं भटकना है : मनेश्वर उरांव

विज्ञापन

पालकोट. प्रखंड के केउंदटोली गांव में सरना धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरना धर्म समाज के मनेश्वर उरांव सहित अन्य ने विधिवत रूप से किया. मौके पर मुख्य अतिथि मनेश्वर उरांव ने कहा कि हमारे पूर्वज आदिकाल से प्रकृति के पूजक व उपासक रहें है. हमें इसके अलावा हमारे वीर महापुरुषों को भी याद करना चाहिए. जिन्होंने हमें अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त कराया. हमारे समाज के वीर स्वतंत्रता सेनानी बुधू जतरा टाना भगत, सिनगी दई, बिरसा मुंडा आदि लोगों ने अपना बलिदान देकर हमें अंग्रेजों के गुलामी से मुक्त कराया. उन्हें हम भुला नहीं सकते हैं. उन्होंने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर अपने मूल धर्म से भटकना नहीं है. हमें अपनी सभ्यता सांस्कृति को बचा कर रखना है. मौके पर पालकोट प्रखंड सरना प्रार्थना सभा के अध्यक्ष कमलेश बारला, जितिया उरांव, राजवंती उरांव, महादेव उरांव, शंकर उरांव, बुधराम टोप्पो, सुखवंती उरांव, सरिता मिंज, श्याम उरांव, तारामनी मिंज, फिरू खड़िया, घसिया उरांव, चैतन उरांव, सुकरा भगत सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola