मंडा पूजा शुरू, शिव बारात निकली गयी

Published by : DEEPAK Updated At : 26 Apr 2025 11:39 PM

विज्ञापन

भदौली मंडा में पांच दिवसीय मंडा पूजा की ग्राम प्रधान शंकर उरांव व पुजारी चंद्रमोहन दास ने बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की.

विज्ञापन

सिसई. भदौली मंडा में पांच दिवसीय मंडा पूजा की ग्राम प्रधान शंकर उरांव व पुजारी चंद्रमोहन दास ने बाबा भोलेनाथ की विधिवत पूजा अर्चना कर शुरुआत की. शक्ति उपासना के पांच दिनों तक चलने वाले व्रत के पहले दिन शनिवार शाम को शिव बारात निकली गयी. दूसरे दिन गांव भ्रमण, तीसरे दिन गांव भ्रमण पूजा अर्चना, चौथे दिन लोटन सेवा और पांचवे दिन निर्जला उपवास कर शाम को व्रती बूढ़ा महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे और देवी मंडप में देवी उपासना कर लोटन सेवा कर धुवांसी झूला के उपरांत रात में अंगारों में चलकर( फूल खुंदी), मंडा पूजा की समापन करेंगे. मौके पर अरुण किशोर सिंह, अजय सिंह, नंदकिशोर सिंह, राहुल सिंह, शुभम सिंह, गंदुर गोप, अंशु सिंह, अभिषेक सिंह, विश्वास सिंह, रोहित सिंह, बलिराम लोहरा, दिग्विजय सिंह, राजेश उरांव, सचिन सिंह, किशन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गोपाल सिंह, रामानंद सिंह, शुभम किशोर सिंह, प्रभात कुमार साहू, अजय कुमार सिंह, सौरभ सिंह, सुरेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार चटर्जी, निरंजन सिंह, विकास कुमार पांडा, राहुल, अरुण नारायण सिंह, अरुण किशोर सिंह, राजकिशोर सोनी, बाबूलाल सिंह, पन्ना वर्मा, उमेश गोप, कमल सिंह, राजकुमार पौराणिक, सुदामा वर्मा, राजेश साहू, गौतम ताम्रकार, मुकेश ताम्रकार, मुकेश साहू, अर्खितानंद देवघरिया, विभूति चौधरी, रामकिशोर सिंह, रमन साहनी, अंकित कुमार सिंह, आर्यन सिंह समेत ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola