ePaper

गुमला के LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख तक करा लें E-KYC, नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी

Updated at : 13 Dec 2023 11:27 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला के LPG गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख तक करा लें E-KYC, नहीं तो बंद हो जाएगी सब्सिडी

New Delhi: Finance Minister Nirmala Sitharaman during the final touches of Union Budget 2021-22, at Finance Ministry in New Delhi, Sunday, Jan. 31, 2021. (PTI Photo/Shahbaz Khan)(PTI01_31_2021_000170B)

जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन है, उनको एजेंसी पहुंचना होगा. ताकि उनके चेहरे की तस्वीर ली जा सके. फिर उनका पूरा ब्योरा अपलोड किया जायेगा.

विज्ञापन

गुमला : गुमला जिले के एलपीजी गैस के उपभोक्ताओं को अगर सब्सिडी लेनी है, तो उन्हें 31 दिसंबर तक ई-केवाइसी कराना होगा. ई-केवाइसी नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की सब्सिडी स्वत: बंद हो जायेगी. वहीं ई-केवाइसी कराने को लेकर गैस कंपनियों ने आदेश जारी कर दिया है. एजेंसियों की ओर से ई-केवाइसी कराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिले के लगभग 2.75 लाख एलपीजी गैस उपभोक्ता हैं, जिसमें सवा लाख उज्ज्वला योजना के उपभोक्ता हैं. इन सभी को अपना ई-केवाइसी कराना है. इसके लिए उपभोक्ताओं को अपने-अपने संबंधित गैस सिलिंडर आपूर्ति करने वाली एजेंसियों के पास जाकर ई-केवाइसी कराना होगा.

जिनके नाम पर गैस का कनेक्शन है, उनको एजेंसी पहुंचना होगा. ताकि उनके चेहरे की तस्वीर ली जा सके. फिर उनका पूरा ब्योरा अपलोड किया जायेगा. मां शेरावाली इंडेन गैस एजेंसी के संचालक विशेष आनंद ने बताया कि इसकी प्रक्रिया शुरू हो गयी है. लेकिन कम संख्या में लाभुक आ रहे हैं. यह लाभुकों के फायदे के लिए किया जा रहा है. बायोमेट्रिक प्रणाली से ई-केवाइसी सुविधा पूर्वक पांच मिनट में कर ली जायेगी. इसलिए लाभुक जागरूक बनें और आकर ई-केवाइसी करा लें. 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को ई-केवाइसी कराना अनिवार्य है, ताकि गलत लोग सब्सिडी का लाभ न ले सकें.

Also Read: LPG Cylinder Price: झारखंड में सस्ता हुआ रसोई गैस, एलपीजी सिलेंडर के नये दाम जारी, जानें कितनी मिली राहत

ई-केवाइसी के लिए आधार कार्ड, फोटो, गैस कनेक्शन का ओरिजनल कागजात व जो मोबाइल नंबर उसे गैस कनेक्शन के साथ अटैच कर लाना होगा. ई-केवाइसी के लिए कंपनियों की ओर से सभी उपभोक्ताओं के मोबाइल पर मैसेज भेजा जा रहा है. इसके बार चेहरे की तस्वीर ली जायेगी, ताकि जिसके नाम पर कनेक्शन है. उसकी पहचान की जा सके. उपभोक्ताओं को अपना मूल कागजात लाना होगा. मालूम हो कि जिले में इंडेन, भारत, एचपीसीएल व इंदिरा गैस की एजेंसी कार्यरत हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola