गुमला में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था : रमेश

Updated at : 19 Apr 2025 8:22 PM (IST)
विज्ञापन
गुमला में बिगड़ती जा रही है कानून व्यवस्था : रमेश

जिला प्रशासन युवाओं में बढ़ते नशापान में अंकुश लगाये : अध्यक्ष

विज्ञापन

गुमला. चेंबर कार्यालय में शनिवार को गुमला चेंबर ऑफ कामर्स की प्रेसवार्ता हुई. इसमें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा है कि राज्य में दिनोंदिन गिरती कानून व विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के व्यापारियों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न हो रही है. कहा कि गुमला जिला समेत पूरे राज्य में जिस तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है व आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, वह चिंता का विषय है. हत्या, दुष्कर्म व लूट चरम पर है, जिससे व्यापारियों व आम लोगों में भय का माहौल बनते जा रहा है. लोग अपने आपको असहज महसूस कर रहे हैं. अतः हम जिला प्रशासन विशेष कर पुलिस प्रशासन व झारखंड के मुखिया हेमंत सोरेन से आग्रह करते हैं कि बिगड़ती विधि व कानून व्यवस्था को शीघ्र सुधार करने का प्रयास करें. ऐसा न हो के व्यापारी पलायन को विवश हो जाये. क्योंकि व्यापारियों को अगर व्यापार करने के लिए उनके अनुकूल माहौल नहीं मिलेगा, तो व्यापारी अपना व्यापार नहीं कर पायेंगे. इसलिए जरूरी है कि प्रशासन बढ़ते अपराध पर रोक लगाये. अफीम, कोरेक्स, गांजा बेचने व पीकर सड़कों पर बदमाशी करने वालों पर भी कार्रवाई हो. चेंबर अध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन युवाओं में बढ़ते नशापान में अंकुश लगाये. नशापान भी अपराध की वजह है. क्योंकि जिस प्रकार गुमला में नशा का व्यापार शुरू हुआ है. अगर इसे रोका नहीं गया, तो यह भयावह स्थिति पैदा कर देगी. निवर्तमान अध्यक्ष दामोदर कसेरा ने कहा है कि अगर इस तरह से कानून व्यवस्था बिगड़ती रही, तो चेंबर आंदोलन के लिए विवश होकर झारखंड बंद का आह्वान कर सकता है. मौके पर अभिजीत जायसवाल, राजेश लोहानी, बबलू वर्मा, प्रणय साहू, अमित, प्रतीक अग्रवाल आदित्य गुप्ता, इम्तियाज मिनी समेत अन्य मौजूद थे.

पहले भी पलायन कर चुके हैं व्यापारी

गुमला में अपराधियों के डर से पूर्व में भी गुमला के कई व्यापारी पलायन कर चुके हैं. कई व्यापारी अब रांची में व्यापार कर रहे हैं. कभी-कभार अब गुमला आते हैं. इधर पुन: व्यापारियों ने सुरक्षा पर सवाल खड़ा करते हुए प्रशासन से कानून व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola