पशु तस्करी के खिलाफ अभियान चलाये थानेदार : एसपी

गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने गुरुवार को रायडीह एवं सुरसांग थाना का औचक निरीक्षण किया.
: एसपी ने रायडीह व सुरसांग थाना का किया औचक निरीक्षण. 3 गुम 30 में सुरसांग थानेदार को दिशा निर्देश देते 3 गुम 31 में थाना परिसर को साफ रखने को कहा प्रतिनिधि, रायडीह गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां ने गुरुवार को रायडीह एवं सुरसांग थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर, थाना भवन, बैरक एवं थाना में संधारित होने वाले पंजी, संचिकाओं का अवलोकन किया गया. अवलोकन के उपरांत संबंधित थाना प्रभारी को थाना परिसर, बैरक की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने व थाना में संधारित सभी अभिलेखों, संचिकाओं का सही से रखरखाव एवं अद्यतन रखने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. एसपी ने दोनों थाना के थानेदारों से कहा है कि अपने थाना क्षेत्र में पशु तस्करी एवं ब्लैक स्पॉट स्थानों को चिन्हित करते हुए एंटी वाहन जांच करें. वाहन दुर्घटना में कमी लाने एवं पशु तस्करी की रोकथाम हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया. एसपी ने यह भी कहा कि आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें. किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए. जनता की जो समस्या आती है. उन समस्याओं को सुने और समाधान करने का प्रयास करें. जनता व पुलिस के बीच दूरी नहीं बनाये. बल्कि आम पब्लिक से दोस्त की तरह व्यवहार करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










