भरनो और सिसई में क्षत्रिय महासभा की बैठक, कमेटी का गठन
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 14 Jun 2026 9:30 PM
भरनो और सिसई में क्षत्रिय महासभा की बैठक, कमेटी का गठन
प्रतिनिधि, गुमला गुमला क्षत्रिय महासभा द्वारा शनिवार को भरनो और सिसई प्रखंड में संगठन विस्तार एवं समाज को संगठित करने के उद्देश्य से बैठक हुई. कार्यक्रम का नेतृत्व महासभा के जिला अध्यक्ष सुरेश नाथ सिंह ने किया. श्री सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज को संगठित करना किसी भी अन्य जाति, धर्म या संप्रदाय के विरुद्ध नहीं है. महासभा का उद्देश्य राजपूत समाज को एकजुट करना, समाज के भीतर ऊंच-नीच की भावना को समाप्त करना, राजपूतों के मान-सम्मान की रक्षा करना तथा सरकारों द्वारा समाज के प्रति अपनाई जा रही भेदभावपूर्ण एवं अन्यायपूर्ण नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना है. बैठक में दक्षिणी भरनो प्रखंड कमेटी का गठन किया गया. जिसमें शंकर सिंह को अध्यक्ष बनाया गया. सिसई प्रखंड कमेटी का गठन करते हुए रंजीत नारायण सिंह को अध्यक्ष, सुखलाल राय को सचिव तथा कामदेव सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया. साथ ही क्षत्रिय युवा मोर्चा की सिसई इकाई में विक्रांत कुमार को अध्यक्ष और मनोज राय को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी. बैठक में महासभा के संरक्षक जगनारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री सूरज देव सिंह, जिला उपाध्यक्ष सिकंदर सिंह, देव कुमार सिंह तथा जिला सचिव शांतनु सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम कुमार सिंह, शिव सिंह, निरंजन सिंह और रामकुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही. बैठक में श्याम नारायण सिंह, नंदकिशोर सिंह, बृज बिहारी सिंह, रामचरित्र सिंह, दीपक सिंह, विक्रम सिंह, कमल सिंह, जितेंद्र सिंह, भीम सिंह, दशरथ सिंह, राजकिशोर सिंह, शंभूनाथ सिंह, प्रमोद सिंह, रामानंद सिंह, प्रदीप सिंह, गजाधर सिंह और लक्ष्मण सिंह सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










