युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

कुंबाटोली स्थित कुआं से पुलिस ने बरामद किया पत्थर से बंधा शव
विज्ञापन
गुमला.
गुमला सदर थाना के कुंबाटोली स्थित कुआं से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. युवक की पहचान कुंबाटोली निवासी सुनील पन्ना (26) के रूप में परिजनों ने की. शव के गले में रस्सी का फंदा लगा था. वहीं शव को पत्थर से बांध कर कुआं में डाला गया था. परिजनों ने कहा है कि अपराधियों ने सुनील पन्ना की हत्या कर उसके शव को छिपाने के लिए कुएं में फेंक दिया है. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद जांच शुरू कर दी है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुनील पन्ना रविवार की शाम को घर से बिना कुछ बोले निकला था. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा था. परिजन उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे. लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था. बुधवार की सुबह एक व्यक्ति ने कुएं में शव देखा. इसके बाद किसी का शव कुंबाटोली स्थित कुआं में होने की सूचना आग की तरह फैल गयी. इसके बाद परिजन वहां पहुंचे, तो मृतक की पहचान सुनील पन्ना के रूप में की. परिजनों ने बताया कि बीच बीच में रह-रह कर उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ जाती थी. लेकिन उसकी हत्या किसने की इसकी जानकारी नहीं है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










