केंद्रीय सरहुल जुलूस में शामिल होगा खरवार भोगता समाज का खोड़हा दल

28 मार्च को मनाया जायेगा स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस
गुमला. खरवार भोगता समाज विकास संघ गुमला की जिला कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को होटल मंगल के प्रांगण में हुई. बैठक में 21 मार्च को होने वाले केंद्रीय सरहुल जुलूस में भोगता समाज की भागीदारी तथा 28 मार्च को प्रथम स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर शाही भोगता के शहादत दिवस कार्यक्रम के आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष जीतू प्रधान ने की. उन्होंने कहा कि भोगता समाज प्रकृति पूजक समाज है और प्रकृति पर्व सरहुल में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए. केंद्रीय सरहुल जुलूस में एक दर्जन से अधिक खोड़हा दल की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव में प्रचार-प्रसार करने पर चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि जो गांव के खोड़हा दल जुलूस में शामिल होना चाहते हैं. वे इसकी सूचना जिला कमेटी को देंगे, ताकि सभी दलों की समुचित व्यवस्था की जा सके. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी नीलांबर-पीतांबर का शहादत दिवस आस्था और श्रद्धा के साथ जिला कार्यालय के सभागार में मनाया जायेगा. बैठक में प्रमंडलीय अध्यक्ष मंगल सिंह भोगता, जिला अध्यक्ष जीतू प्रधान, सचिव भरत प्रधान, कोषाध्यक्ष शिव शंकर भोगता, प्रवीण प्रधान, कपिल प्रधान, राधेश्वर प्रधान, बसंत प्रधान, अकलू प्रधान, बंधन भोगता, लालमुनी देवी, दशरथ भोगता, सहदेव भोगता, अमसू भोगता, धनेश्वर भोगता, जगत भोगता और तुलसी प्रधान आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




