विज्ञान लैब को चालू हालत में रखें

Updated at : 16 May 2025 9:25 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान लैब को चालू हालत में रखें

स्टेट टीम ने रुआर कार्यक्रम का किया निरीक्षण

विज्ञापन

जारी. शिक्षा विभाग की स्टेट टीम ने शुक्रवार को प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में रुआर कार्यक्रम का अनुश्रवण किया. स्कूली शिक्षा कार्यक्रम समग्र शिक्षा के तहत पांच से 18 आयु वर्ग के बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन कराने के उद्देश्य से सरकारी विद्यालयों में रुआर कार्यक्रम 24 अप्रैल से 10 मई तक चलाया गया था. कार्यक्रम का अनुश्रवण करने शुक्रवार को स्टेट टीम में अरुण लता केरकेट्टा, विजय ठाकुर, श्रेया एक्का, आश्रय एक्का, एपीओ रोश मिंज, बीइइओ प्रीति कुजूर जारी पहुंची. स्टेट टीम राजकीय उत्क्रमित उवि जारी व राजकीय उत्क्रमित मवि कमलपुर स्कूल का अनुश्रवण किया. टीम के सदस्यों ने विद्यालय में एनरोलमेंट, शिशु पंजी, प्रयास पंजी, आउट ऑफ स्कूल लिस्ट, ड्रॉप बॉक्स, बच्चों की उपस्थिति, यू-डायस समेत अन्य पंजियों का अनुश्रवण किया. साथ ही चलाये गये रुआर कार्यक्रम की भौतिक स्थिति का जायजा लेते हुए शिक्षकों से स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने जारी स्कूल के शिक्षकों को निर्देश देते हुए कहा कि विज्ञान लैब को चालू हालत में रखें. रसोइया द्वारा ड्रेस नहीं पहन कर खाना बनाते देख स्टेट टीम ने एचएम रोशन बखला को निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब रसोइया का पोशाक उपलब्ध करायें. इसके बाद कमलपुर स्कूल का भी अनुश्रवण किया गया. मौके पर जारी बीपीएम सरफराज अंसारी, बीआरपी निर्भय कुमार, रीना कुमारी, एमआइएस सेवंती कुमारी, सीआरपी दिनेश नंद मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola