पहले दिन निकली कलश यात्रा, अखंड कीर्तन शुरू

Updated at : 03 Apr 2026 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
पहले दिन निकली कलश यात्रा, अखंड कीर्तन शुरू

वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के बलिदान दिवस पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू

विज्ञापन

रायडीह. वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह के बलिदान दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ. धार्मिक व सांस्कृतिक समागम की शुरुआत धंगरीलुका नदी तट पर पंडित नरसिंह होता ने पूजा-अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गयी. इसके बाद 501 श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भर कर कलश यात्रा निकाली. यह यात्रा धंगरीलुका नदी से शुरू होकर सरलाडांड़ व बासुदेव कोना होते गढ़पहाड़ पहुंची, जहां जय श्रीराम के उद्घोष से क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. गढ़पहाड़ पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने वहां स्थापित जोड़ा महादेव व पंचमुखी शिवलिंग पर जलाभिषेक किया. इसके बाद 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे के दिव्य संकीर्तन से समूचा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर उठा. वीर शहीद बख्तर साय व मुंडल सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बलिदान दिवस पर चार अप्रैल को रायडीह चौक स्थित शहीदों की प्रतिमा पर सुबह आठ बजे माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद गढ़पहाड़ में शहीद मेले का आयोजन होगा. मेले में स्थानीय व बाहरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जायेंगी. उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहीदों को नमन करने की अपील की है. कलश यात्रा में पंडित नरसिंह होता, अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, रामविलास सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मनोज कुमार साहू, कृष्णा साहू, कमल राम रजक, निरंजन सिंह, विनोद सिंह, छठकू सिंह, दीपक बैगा, संदीप सिंह, रूपा देवी, लक्ष्मी कुमारी, हेमवती कुमारी, प्रीति कुमारी, पार्वती देवी, जागृति कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola