Jharkhand News: गुमला के पालकोट में करैत सांप काटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, गांव में नहीं जला चूल्हा

गुमला के गांव की ऐसी है सड़क. फोटो : प्रभात खबर
Jharkhand News: झारखंड के गुमला जिले में करैत सांप के काटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया. किसी घर में चूल्हा नहीं जला.
Jharkhand News|गुमला, दुर्जय पासवान : गुमला जिले में सांप काटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है. मामला पालकोट प्रखंड अंतर्गत डहूपानी पंचायत के लोटवा डुगडुगी गांव का है.
गांव तक गाड़ी जाने के लिए नहीं है सड़क
जहरीले करैत सांप के काटने से राजेश किसान (35), उसकी पत्नी सुनीता देवी (30) और भाई मनोज किसान (32) की मौत हो गई. तीनों सोये हुए थे. तभी सांप ने सभी को डंस लिया. गांव में सड़क नहीं है. गाड़ी भी नहीं चलती है. इसलिए रात को तीनों को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका. परिजन गांव में ही झाड़ फूंक कराते रहे.
- सड़क नहीं होने के कारण रात में अस्पताल नहीं ले जा सके परिजन
- रात भर गांव में रखकर झाड़ फूंक कराते रहे, सुबह अस्पताल पहुंचे
- सड़क नहीं है, खटिया पर लाद कर 5 किलोमीटर पैदल चले लोग
- मेला देखकर लौटने के बाद खाना खाकर बरामदे में सो गये थे सभी
सोमवार सुबह तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया
स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ, तो सोमवार की सुबह तीनों को अस्पताल लाया गया. यहां इलाज के क्रम में तीनों की मौत हो गयी. तीनों के शरीर में जहर फैल गया था. डॉक्टरों ने कहा कि अगर रविवार की रात को ही तीनों को अस्पताल पहुंचा दिया जाता, तो उनकी जान बच सकती थी.

गांव में मातम, किसी के घर में नहीं जला चूल्हा
पालकोट अस्पताल में भर्ती कराते ही राजेश किसान व उसकी पत्नी सुनीता देवी की मौत हो गयी. डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मनोज किसान को 108 एंबुलेंस से गुमला अस्पताल लाया जा रहा था. रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से गांव में मातम छा गया. सोमवार को किसी के घर में चूल्हा नहीं जला.
सांप को पकड़कर अस्पताल पहुंचे परिजन
रविवार को घर के सभी लोग मेला देखने गये थे. शाम को घर लौटने के बाद खाना खाकर बरामदे में सो गये. तभी सांप ने 3 लोगों को डंस लिया. आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य उठे और सांप को पकड़ लिया. इसके बाद तीनों का गांव में ही झाड़-फूंक कराने लगे. सोमवार सुबह परिजन करैत सांप के साथ तीनों को लेकर अस्पताल लेकर पहुंचे.
5 किमी पैदल चले, फिर ट्रैक्टर से लाये अस्पताल
लोटवा का डुगडुगी गांव प्रखंड मुख्यालय से 15 किमी दूर है. लोटवा से डुगडुगी तक 5 किमी सड़क है ही नहीं. डुगडुगी गांव तक कोई गाड़ी नहीं जाती. इसलिए सांप काटने के बाद सुबह का इंतजार सबकी मजबूरी थी. सोमवार सुबह डुगडुगी से लोटवा तक तीनों लोगों को खटिया पर लादकर पैदल ले गए. इसके बाद ट्रैक्टर की मदद से सभी को पालकोट सीएचसी ले जाया गया.
Also Read
झारखंड में सर्पदंश का कहर, इस जिले में 24 घंटे में हुई दो मौतें
बोकारो : गोमिया में सांप काटने से बच्ची की मौत, डीसी ने कहा-होगी कड़ी कार्रवाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




