झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई पेंशन में समानता और जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड आंदोलनकारियों ने घाघरा में बैठक कर जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने और सभी को समान पेंशन देने की मांग सरकार के समक्ष रखी है.

विज्ञापन

अजित कुमार साहू की रिपोर्ट

विज्ञापन

घाघरा (गुमला): प्रखंड मुख्यालय स्थित आदिवासी कला संस्कृति भवन में बुधवार को झारखंड आंदोलनकारी घाघरा समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता राजकुमार भगत ने की. बैठक में आंदोलनकारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी और कई मांगों को प्रमुखता से उठाया गया.

जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग

बैठक में आंदोलनकारियों ने जेल जाने की बाध्यता को समाप्त करने और सभी आंदोलनकारियों को समान पेंशन देने की मांग रखी. इसके अलावा सभी आंदोलनकारियों को प्रशस्ति पत्र दिए जाने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया.

ये भी पढ़ें- अब महिलाएं खुद संभालेंगी अपना बैंकिंग काम, आरबीआई ने करायी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

नौ अक्तूबर को होगी अगली बैठक

बैठक में समिति की अगली बैठक नौ अक्तूबर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान आंदोलनकारियों ने अपने विभिन्न मुद्दों को लेकर एकजुट होकर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की.

बैठक में नारायण भगत, राजकुमार भगत, मोहन भगत, ओम प्रकाश मिश्रा, मुखलाल साहू, लालदेव उरांव, विनोद भगत, दिगंबर साहू, बिरी भगत, महाजन उरांव, सुरेश भगत, चंद्रमणि मिश्रा, सुरेंद्र साहू, महेश उरांव, सुनील उरांव, नागो उरांव, तेंबा उरांव, सजीत भगत, मारवाड़ी उरांव सहित दर्जनों आंदोलनकारी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola