शिक्षक दिवस पर इनर व्हील क्लब ने पांच शिक्षकों को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में इनर व्हील क्लब ने शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच शिक्षकों को शॉल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में शिक्षकों के योगदान को सराहा गया.

विज्ञापन

गुमलाः इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में संपूर्ण साक्षरता एवं शिक्षा प्रोजेक्ट के तहत शिक्षक दिवस पर पांच शिक्षकों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन क्लब की अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा की अगुवाई में हुआ.

विज्ञापन

दीप प्रज्वलन से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के बाद शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. अतिथियों और शिक्षकों का पुष्प गुच्छ व बैज देकर स्वागत किया गया. कार्यक्रम में सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. शशि नीलम तिर्की, रोस टोप्पो, रूपा पांडेय, लिली अरूणा मिंज एवं श्वेता सिंह को शॉल ओढ़ाकर, प्रमाण पत्र और टिफिन बॉक्स देकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- सिसई के बैजनाथ जलन कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग, अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

शिक्षकों के त्याग और समर्पण को किया याद

इस अवसर पर कुसुम साय ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षकों का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है. शिक्षक विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने और उनके जीवन को दिशा देने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की कल्पना नहीं की जा सकती.

इसके बाद अतिथि शिक्षकों ने अपने संदेश और अनुभव साझा किये. कार्यक्रम के अंत में उषा देवी ने धन्यवाद ज्ञापन किया, जबकि मंच संचालन फ्लोरा मिंज ने किया. कार्यक्रम में अध्यक्ष राजकुमारी विश्वकर्मा, उषा गुप्ता, निर्मला अग्रवाल, पार्वती जयसवाल, मिजी कुमारी, कुसुम साय, पूनम देवी, अनीता गुप्ता, फूलमनी देवी, पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola