सिसई के बैजनाथ जलन कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग, अभाविप ने प्रभारी प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते अभाविप के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला के बैजनाथ जलन महाविद्यालय में अभाविप ने सीटों की संख्या बढ़ाने और शिक्षकों की नियुक्ति समेत विभिन्न सुविधाओं के लिए प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

गुमलाः बैजनाथ जलन महाविद्यालय, सिसई में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने मंगलवार को प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा. संगठन ने कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने, शिक्षकों की कमी दूर करने और आधारभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की.

विज्ञापन

सीट बढ़ाने और शिक्षकों की नियुक्ति की मांग

अभाविप ने कहा कि ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए बैजनाथ जलन महाविद्यालय उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है. लेकिन सीटों की कमी और शिक्षकों के अभाव के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. संगठन ने विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार सीटें बढ़ाने और रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की.

ये भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों ने उठाई पेंशन में समानता और जेल जाने की बाध्यता खत्म करने की मांग

पेयजल से लेकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

ज्ञापन में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, पर्याप्त कक्षाएं और फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की गई. इसके अलावा पुस्तकालय में पर्याप्त पुस्तकें, प्रयोगशाला में जरूरी उपकरण, बिजली-प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही गई.

कॉलेज की समस्या कॉलेज स्तर पर ही सुलझाने की पहल

अभाविप के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराना महाविद्यालय की प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि अभाविप संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान चाहती है. कॉलेज स्तर की समस्याओं का समाधान महाविद्यालय में ही कराया जाएगा, जबकि विश्वविद्यालय स्तर के मामलों को रांची विश्वविद्यालय के समक्ष उठाया जाएगा.

प्रभारी प्राचार्य ने अभाविप की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. संगठन ने कहा कि समस्याओं के समाधान तक वह पूरे मामले की निगरानी करता रहेगा. कार्यक्रम में अभाविप झारखंड के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी, क्षेत्रीय जनजाति प्रमुख डब्लू भगत और विभाग संयोजक ज्योतिष कुमार मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 1500 विद्यार्थियों ने लिया नया संकल्प, कार्तिक उरांव कॉलेज में हुआ दीक्षारंभ समारोह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola