स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म का आरोप

Updated:
विज्ञापन

12वीं की छात्रा का अपहरण, दुष्कर्म का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिसई, गुमला में स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

सिसई (गुमला): सिसई थाना क्षेत्र में मंगलवार को स्कूल से घर लौट रही 12वीं की छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. छात्रा की मां के आवेदन पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के करीब छह से सात घंटे के भीतर मंगलवार रात अरंगी जंगल से छात्रा को बरामद कर लिया. पुलिस ने मामले में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

बोलेरो सवार युवकों पर अपहरण का आरोप

बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब तीन बजे छात्रा साइकिल में सवार होकर स्कूल से अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान बोलेरो सवार पांच युवकों ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया. छात्रा के पीछे आ रही दो अन्य छात्राओं ने रास्ते में उसकी साइकिल और स्कूल बैग गिरा देखा. उन्होंने इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दी. छात्रा के अचानक गायब होने और रास्ते में साइकिल और बैग मिलने से परिजनों को अपहरण की आशंका हुई.

ये भी पढ़ें- गुमला में शौच के लिए घर से बाहर निकले बुजुर्ग को हाथी ने कुचला, मौके पर मौत

शिकायत मिलते ही पुलिस ने शुरू की तलाश

जानकारी के बाद छात्रा की मां ने सिसई थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की. सूचना मिलते ही पुलिस ने छात्रा की तलाश शुरू कर दी. और इस दौरान मंगलवार की रात पुलिस की टीम ने अरंगी जंगल से छात्रा को बरामद कर लिया. मौके से पुलिस ने मुख्य आरोपी बिरिया उरांव कोहिरासत में लिया. प्रारंभिक पूछताछ में बिरिया ने अपने अन्य साथियों के नाम पुलिस को बताए.

पांच आरोपी गिरफ्तार, बोलेरो जब्त

मुख्य आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी कर पांचों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों में घाघरा थाना क्षेत्र के काचा पारा गांव निवासी बिरिया उरांव (18 वर्ष), मुन्ना उरांव (26 वर्ष), राजेश उरांव (22 वर्ष), बीरेंद्र उरांव (30 वर्ष) और अरंगी गांव निवासी आशीष लोहरा (20 वर्ष) के नाम शामिल हैं. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन (जेएच 01 ए 25699) भी जब्त किया है.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

एकतरफा प्रेम का मामला आया सामने

पुलिस के अनुसार, घटना के पीछे एकतरफा प्रेम का मामला सामने आया है. मुख्य आरोपी बिरिया उरांव द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात भी सामने आई है. हालांकि, सिसई थाना प्रभारी नीरज कुमार ने कहा कि मेडिकल जांच और छात्रा के बयान के बाद ही मामले में स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola