डीएसई ने बच्चों के साथ बैठकर पढ़ी पुस्तकें, नियमित पठन के लिए किया प्रेरित
डीएसई और अन्य लोग | Prabhat Khabar Network
गुमला के राजकीय मध्य विद्यालय टोटो में पठन अभियान के तहत डीएसई नूर आलम ने बच्चों के साथ पुस्तकें पढ़ीं और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया.
गुमलाः बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करने और पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राज्यव्यापी पठन अभियान ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ के तहत मंगलवार को राजकीय मध्य विद्यालय टोटो में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) नूर आलम ने बच्चों के साथ बैठकर पुस्तकें पढ़ीं और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया.
डीएसइ ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह
डीएसई नूर आलम की सक्रिय भागीदारी से बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला. उन्होंने शिक्षकों को भी अपने विद्यालय में पठन अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ पाठ्य और कहानी की पुस्तकों का वाचन किया. इससे विद्यालय परिसर में अध्ययन का माहौल बना रहा.
ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण
किताबों से जुड़ने का मिला अवसर
विद्यालय की प्राचार्य अनिता देवी ने कहा कि बच्चों में पठन की आदत जितनी मजबूत होगी, उनकी सीखने और समझने की क्षमता भी उतनी ही बेहतर होगी. उन्होंने कहा कि ‘मेरे शब्द, मेरी कहानी’ जैसे अभियान विद्यार्थियों को किताबों से जोड़ने के साथ-साथ अपनी बात शब्दों के माध्यम से खुलकर व्यक्त करने का अवसर भी देते हैं. कार्यक्रम में टोटो की सीआरपी मंजुला मिश्रा और एफएलएन पीएमयू गुमला के सत्यजीत भी मौजूद रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए