अब महिलाएं खुद संभालेंगी अपना बैंकिंग काम, आरबीआई ने करायी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन

प्रतिभागी को पुरस्कृत करते अधिकारी| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिमडेगा में भारतीय रिजर्व बैंक और स्वाधार संस्था द्वारा महिलाओं के लिए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सिमडेगाः स्वाधार संस्था के वित्तीय साक्षरता केंद्र, सिमडेगा में बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के सहयोग से महिलाओं के बीच प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय लेन-देन और बैंकिंग प्रणाली की जानकारी देकर उन्हें अपने बैंकिंग कार्य स्वयं करने के लिए सक्षम बनाना था.

विज्ञापन

बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से जुड़े सवाल पूछे

कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची से पहुंचे सोहम ने प्रतिभागियों से बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे. प्रश्नोत्तरी के माध्यम से महिलाओं को बैंक खाता संचालन, बैंकिंग सेवाओं और वित्तीय व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयीं. प्रतियोगिता में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें- Ranchi में तीन बड़े फ्लाइओवर का टेंडर फाइनल, अक्तूबर से शुरू होगा निर्माण

विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

प्रतियोगिता के दौरान सही उत्तर देने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. पुरस्कार मिलने के बाद महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय रांची से सोहम, स्वाधार संस्था के जिला प्रबंधक रोशन, सीएफएल के प्रशिक्षक सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola