ePaper

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की देशव्यापी हड़ताल 12 को

Updated at : 10 Feb 2026 10:42 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की देशव्यापी हड़ताल 12 को

झारखंड जेनरल कामगार यूनियन की देशव्यापी हड़ताल 12 को

विज्ञापन

घाघरा. झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के पदाधिकारियों ने 12 फरवरी को होनेवाले देशव्यापी हड़ताल कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर मंगलवार को पाट क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. अभियान में यूनियन के जिलाध्यक्ष सनिया उरांव, केंद्रीय सह सचिव सुरेश प्रसाद यादव व जिला सचिव शामिल थे. पदाधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा 49 श्रम कानूनों के स्थान पर चार श्रम संहिताओं को लागू किये जाने के विरोध में 12 फरवरी देशव्यापी हड़ताल की जा रही है. इस निमित ऊपर पाठ स्थित सखुआपानी, खैरीपाठ, गोरापहाड़, अमतीपानी, न्यू अमतीपानी, कुजाम वन तथा कुजाम टू के बॉक्साइट खदानों के मजदूरों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया गया है. सनिया उरांव ने कहा कि केंद्र की भाजपा की सरकार कॉर्पोरेट घरानों की मदद करने के लिए मेहनतकश मजदूरों के खिलाफ काम कर रही है. यही कारण है कि पहले से चले आ रहे श्रम कानूनों को समाप्त कर महज चार श्रम संहिताओं को थोपे जाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन आजाद भारत में मजदूरों की गुलामी वाले कानून मजदूरों को मंजूर नहीं है. उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को मजदूर संगठनों के संयुक्त आह्वान पर हड़ताल के समर्थन में 11 फरवरी की शाम यूनियन के द्वारा घाघरा में मशाल जुलूस निकाला जायेगा. इसके बाद 12 फरवरी को दिन में मजदूरों के द्वारा हड़ताल के समर्थन में जुलूस निकाला जायेगा. मौके पर सुरेश यादव, रविनंदन असुर, मंगलदेव असुर, समीर असुर, दिनेश असुर, जयपाल असुर, दिनेश उरांव, इग्नासियुस मुंडा, तिलेस्फोर मुंडा, सुरेश उरांव, समीर मुंडा, महेंद्र मुंडा सहित अन्य मजदूर मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola