मातृभाषा को बचाना हम सभी के लिए जिम्मेवारी : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

महिला कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मना

विज्ञापन

गुमला. महिला महाविद्यालय गुमला में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ प्रसंजीत मुखर्जी ने की. मौके पर उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा को बचाना हम सभी के लिए जिम्मेवारी है. भाषा बचेगी, तभी संस्कृति बचेगी. उन्होंने बताया कि विश्व में लगभग 7000 भाषाएं हैं, जिनमें से केवल 351 भाषाएं ही व्यापक रूप से प्रचलित हैं. ऐसे में मातृ भाषाओं के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता और भी बढ़ जाती है. मुंडारी विषय की प्राध्यापिका डॉ इशा बेला होरो, नागपुरी के डॉ देवेंद्र साहू, हिंदी की डॉ नीलम कुमारी तथा अंग्रेजी के डॉ गजनफर अली ने अपनी-अपनी मातृ भाषाओं में विचार प्रस्तुत कर भाषाई विविधता की समृद्ध परंपरा को रेखांकित किया. विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में आशुतोष अयम एवं कावेरी नाग ने भी मातृभाषा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये और युवाओं से अपनी भाषा व संस्कृति पर गर्व करने का आह्वान किया. कार्यक्रम अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुरैया नाज एवं कृति बरुआ ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया. द्वितीय स्थान पर मंजू कुमारी व पुष्पा कुमारी रही, जबकि तृतीय स्थान खुशबू कुमारी को प्राप्त हुआ. सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का संचालन सुरैया नाज ने किया. कार्यक्रम के माध्यम से मातृ भाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार का संदेश दिया गया तथा छात्राओं को अपनी भाषाई विरासत को सहेजने के लिए प्रेरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola