कुआं से मिला लापता ग्रामीण का शव

Updated:
विज्ञापन

कुआं से मिला लापता ग्रामीण का शव

विज्ञापन

रायडीह. थाना क्षेत्र के तुलमुंगा ग्राम निवासी पौन मिंज के पुत्र सुनील मिंज (35) का शव तुलमुंगा बड़ा तालाब से बरामद हुआ है. सुनील बीते 14 फरवरी को सुबह करीब पांच बजे अपने घर से निकला था. इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा. घर वालों ने सुनील की काफी खोजबीन की. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इधर गांव के ही तालाब से उसका शव बरामद हुआ. परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से सुनील के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, मामला दर्ज

कामडारा. कुरकुरा पुलिस ने रामपुर चौक के पास से अवैध बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी और मामला दर्ज किया. जानकारी के मुताबिक बीती कुरकुरा पुलिस की टीम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुर चौक की और गश्ती के लिए गयी थी. इस दौरान मुख्य पथ पर विपरीत दिशा आ रहे एक लाल रंग के ट्रैक्टर पर बालू लदा हुआ था, जिसका चालक पुलिस टीम को देखते ही ट्रैक्टर को छोड़ कर भाग गया. उक्त ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन नंबर और डाला नंबर अंकित नहीं रहने के कारण कुरकुरा पुलिस ने उस ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola