शकुंतला उरांव ने रोड शो कर मांगा समर्थन

Updated:
विज्ञापन

शकुंतला उरांव ने रोड शो कर मांगा समर्थन

विज्ञापन

गुमला. नगर परिषद गुमला से अध्यक्ष पद की भाजपा समर्थित उम्मीदवार शकुंतला उरांव ने शनिवार को गुमला शहर में रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. रोड शो में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंडार विधायक गंगोत्री कुजूर, पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, पूर्व स्पीकर डॉ दिनेश उरांव समेत कई बड़े नेता शमिल थे. हजारों लोगों ने रोड शो किया और शकुंतला के पक्ष में वोट डालने की अपील की. रोड शो का शुभारंभ पालकोट रोड कार्यालय से शुरू होते हुए सिसई रोड, टावर चौक से थाना रोड, लोहरदगा रोड, मिशन चौक, चेटर रोड, पटेल चौक, करमटोली रोड, शास्त्री नगर होते हुए, डीएसपी रोड, मेन रोड, पालकोट रोड होते हुए वापस कार्यकाल पहुंचा. मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष सागर उरांव, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय लाल, विजय मिश्र, सत्यनारायण पटेल, विनोद कुमार, निर्मल गोयल, संविद्र कुमार सिंह, सुरेश सिंह, दामोदर कसेरा, चितरंजन मिश्रा, रामावतार भगत, छोटे लाल, यशवंत सिंह, संदीप प्रसाद, विकास सिंह, रवींद्र सिंह, गौरी किंडो, सावित्री मेहता, सीमा देवी, गीता मिश्रा, किरण कुमारी, संतोष सिंह, कौशलेंद्र जमुवार, राजेश सिंह, अंकित शर्मा, विद्या मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

बाइक रैली निकाल अपने पक्ष में मांगा वोट

गुमला. नगर परिषद के वार्ड नंबर 20 के पार्षद उम्मीदवार रमेश कुमार चीनी ने बाइक रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया. साथ ही वोटरों से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की. उन्होंने कहा है कि उनका मकसद वार्ड नंबर 20 के हर मुहल्लों का विकास करना है. इसलिए वह पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं. वार्ड नंबर 20 शहर के बीच में बसा हुआ है. लेकिन इस वार्ड का विकास नहीं हुआ है. यहां कई ऐसी समस्याएं हैं, जिसका समाधान जरूरी है. हमें इसके विकास के लिए बहुत कुछ करना है. वार्ड में साफ-सफाई की समस्या है, जिसका हल करना होगा. शहर के बीच में रहने के कारण वार्ड में यातायात की समस्या है, जिसे सुधारना है. साफ-सुथरा बनाने के लिए नियमित रूप से कूड़ा उठाने और सड़कों की सफाई करने की व्यवस्था होगी. बाइक रैली में सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola