नहाने के क्रम में तालाब में डूबा वृद्ध, शव की तलाश जारी

Updated at : 17 Apr 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
नहाने के क्रम में तालाब में डूबा वृद्ध, शव की तलाश जारी

नहाने के क्रम में तालाब में डूबा वृद्ध, शव की तलाश जारी

विज्ञापन

घाघरा. थाना क्षेत्र के कुगांव तालाब में भैंस नहलाने गये वृद्ध भिखवा उरांव (60) डूब गया. ग्रामीणों की मदद से उसके शव खोजने का प्रयास जारी है. घटना की सूचना मिलते घाघरा पुलिस घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गयी है. एसआइ मनीष कुमार ने बताया कि कुछ लोग अपनी-अपनी भैंस को तालाब में नहला रहे थे. भिखवा भी अपनी भैंस को नहलाने के बाद खुद नहाने के लिए तालाब के अंदर गया. नहाने के क्रम में वह अधिक गड्ढा में चला गया और डूब गया. ग्रामीणों के सहयोग से उसकी काफी खोजबीन की गयी, पर कोई पता नहीं चला. थानेदार पुनीत मिंज से पूछने पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मदद से खोजबीन की जा रही है. तालाब में अधिक पानी होने के कारण शव को खोजने में परेशानी हो रही है. एनडीआरएफ की टीम को सूचित कर दिया गया है.

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत

पालकोट. बंगरू पंचायत के कुरा गांव निवासी निकोदिम एक्का (67) गुरुवार को शादी का कार्ड बांटने बनइडेगा गांव जाने के क्रम में सामने से आ रहे टेंपो से भिड़ंत होने से झिकिरीमा पंचायत के कोयरीबारी के पास घायल हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पालकोट इलाज के लिए भर्ती कराया गया. इस दौरान निकोदिम एक्का की मौत हो गयी. पालकोट पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola