ePaper

हेलमेट व सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच

Updated at : 29 Jan 2026 10:16 PM (IST)
विज्ञापन
हेलमेट व सीट बेल्ट जीवन रक्षा कवच

रन फॉर रोड सेफ्टी के जरिये दिया गया सुरक्षित गुमला का संदेश

विज्ञापन

गुमला. सुरक्षित गुमला के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा रन फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया. इस आयोजन की खास बात यह रही कि सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनता को जागरूक करने के लिए जिले के तमाम आला अधिकारी स्वयं ट्रैक पर उतर और नागरिकों के साथ कदम से कदम मिला कर दौड़े. दौड़ की शुरुआत मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो, अपर समाहर्ता शशिंद्र बड़ाइक, जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल, अनुमंडल पदाधिकारी राजीव नीरज, भूमि सुधार उप समाहर्ता राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता ललन रजक, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, पुलिस उपाधीक्षक वीरेंद्र टोप्पो तथा थाना प्रभारी गुमला महेंद्र करमाली ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर की. दौड़ के बाद सभी पदाधिकारियों ने स्वयं इसमें भाग लेकर युवाओं और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया. पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग के कर्मियों व स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन का रूप दे दिया. जिला परिवहन पदाधिकारी ज्ञान शंकर जायसवाल ने कहा कि गुमला में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए हेलमेट व सीट बेल्ट पहनना अब केवल कानूनी नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने की अनिवार्यता बन चुका है. यदि समय रहते हम सचेत नहीं हुए, तो इसका खामियाजा हमें और हमारे परिवार को भुगतना पड़ेगा. सुरक्षा नियम बोझ नहीं, बल्कि हमारा सुरक्षा कवच है. उपविकास आयुक्त ने कहा कि इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और लोगों में यातायात नियमों हेलमेट, सीट बेल्ट और निर्धारित गति सीमा के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना है. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक दौड़ पूरी की और सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक शपथ लेकर सुरक्षित यातायात का संदेश दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola