ePaper

शकुंतला ने अध्यक्ष व शैल ने पार्षद के लिए सौंपा आवेदन

Updated at : 23 Jan 2026 10:09 PM (IST)
विज्ञापन
शकुंतला ने अध्यक्ष व शैल ने पार्षद के लिए सौंपा आवेदन

शकुंतला ने अध्यक्ष व शैल ने पार्षद के लिए सौंपा आवेदन

विज्ञापन

गुमला. नगर निकाय चुनाव को लेकर गुमला के सभी वार्डों में भाजपा पार्टी से लड़ने वाले उम्मीदवारों की दावेदारी बढ़ती जा रही है. शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष सागर उरांव के समक्ष उम्मीदवारों ने अपना आवेदन सौंपा और आग्रह किया कि चुनाव में उन्हें पार्टी का समर्थन प्राप्त हो. इस निमित्त नगर परिषद अध्यक्ष के लिए शकुंतला उरांव, वार्ड कमिश्नर के लिए किशोर मिश्रा, केशव कुमार सिंह, बालकेश्वर सिंह, शैल मिश्रा, ललिता देवी ने अपने-अपने वार्डों में प्रत्याशी के तौर पर आवेदन दिया है. जिलाध्यक्ष सागर उरांव ने कहा कि अभी जितने भी प्रत्याशी दौड़ में शामिल हैं. सभी के आवेदन स्वीकार किया जा रहे हैं. बाद में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों पर विचार करते हुए योग्य और पार्टी के प्रति समर्पित उम्मीदवारों को पार्टी द्वारा अधिकृत कर चुनाव में सहयोग किया जायेगा. मौके पर भूपन साहू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष संदीप प्रसाद, पायल तिवारी, पुष्पा देवी, प्राण गोविंद दत्ता आदि मौजूद थे.

महायज्ञ को लेकर ध्वज स्थापित किया गया

गुमला. गुमला प्रखंड के गिंडरा गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को बसंत पंचमी पर ध्वज स्थापना किया गया. मुख्य आचार्य कल्याण बाबा के सानिध्य में यह यज्ञ संपन्न होना है. ध्वज स्थापना के अवसर पर मुख्य यजमान नीतीश पाल सिंह, संतोष देवघरिया और अन्य लोगों ने विधि पूर्वक यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना किया. शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया और ध्वज पूजा के बाद बाजा गाजा के साथ नगर कीर्तन किया गया. कल्याण बाबा ने बताया कि यह यज्ञ मार्च माह के प्रथम सप्ताह में शुरू होगा. इसमें कई महान विद्वान पंडितों द्वारा सभी कार्यक्रम होंगे. साथ ही कई महान कथावाचक भी यहां पहुचेंगे. मौके पर जिप उपाध्यक्ष संयुक्ता देवी भी कार्यक्रम में पहुंच कर पूजा में शामिल हुईं. उन्होंने बताया कि मानव कल्याण व सुख शांति को लेकर कल्याण बाबा के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन होना है. यह सनातनियों के लिए खुशी की बात है. इसमें सभी लोगों को सहयोग करना चाहिए, ताकि क्षेत्र में सुख शांति बनी रहे. वहीं यज्ञ को लेकर लोगों ने खुशी जतायी है. मौके पर राधेश्याम साहनी, गोविंद पाल सिंह, मनोज पाल सिंह, किशुन बड़ाइक समेत अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola