गुमला में बढ़ती गर्मी का कहर, 39 डिग्री पहुंचा पारा, छात्र हो रहे बीमार

गुमला में गर्मी
Gumla News: गुमला में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के साथ ही लू का असर बढ़ गया है, जिससे कई छात्र बीमार पड़ रहे हैं. बुखार, बदन दर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर छात्र अस्पताल पहुंच रहे हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
गुमला से दुर्जय पासवान की रिपोर्ट
Gumla News: झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है. गुमला में गर्मी का असर दिखने लगा है. लू से छात्र बीमार हो रहे हैं. बुखार, बदन दर्द, शरीर में कमजोरी जैसे लक्षण देखने को मिल रहा है. अस्पताल में कई ऐसे छात्र पहुंचे, जिन्हें लू मार दिया है. हालांकि, इलाज के बाद सभी छात्र ठीक हैं. डॉक्टरों ने हिदायत दी है कि तेज गर्मी में छात्र बाहर न निकले.
मॉर्निंग क्लास अब तक शुरू नहीं
मॉर्निंग क्लास शुरू नहीं की गई है. जिसका सीधा असर छात्रों के सेहत पर पड़ रहा है. गुमला का पारा 39 डिग्री सेल्सियस हो गया है. चूंकि गुमला जंगलों के बीच बसा है. यहां ज्यादा गर्मी का असर पड़ता नहीं है, लेकिन इसबार गुमला में भी गर्मी का असर दिखने लगा है. गर्मी के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है. इधर, सरकार ने गर्मी को देखते हुए सुबह सात से दिन के 12 बजे तक कक्षा लेने का समय तय किया है. लेकिन गुमला में निजी स्कूल अभी भी दोपहर के तीन बजे तक कक्षा ले रहे हैं.
डॉक्टर की सलाह
डीएस डॉ अनुपम किशोर ने गर्मी को देखते हुए छात्रों व माता पिता को सलाह दी है. पर्याप्त मात्रा में पानी, नारियल पानी और तरल पदार्थ पिएं. हल्के रंग के और सूती कपड़े पहनें. सीधे धूप में निकलने से बचें. अगर चक्कर या बेहोशी महसूस हो, तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं. ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लें.
यह भी पढ़ें: JPSC PT में अनुपस्थित रहे 1.06 लाख परीक्षार्थी: आयोग ने जारी किया मॉडल उत्तर, जानें मेंस और इंटरव्यू की संभावित तारीख
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर बाबा बैद्यनाथ का अलौकिक महाशृंगार: सरदार पंडा ने किया दिव्य पूजन, पलंग-पादुका का हुआ दान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










