घाघरा चपका पंचायत में एक महीने का राशन नहीं बांटा, जन वितरण दुकानदार पर कार्रवाई की मांग

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Jun 2021 1:09 PM

विज्ञापन

इसलिए हम नहीं दे सकते हैं. जबकि कार्डधारियों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से पता किया तो पता चला कि डीलर के द्वारा उक्त राशन का उठाव मई महीने में ही कर लिया गया है. जिसके बाद नाराज कार्डधारियों ने बीडीओ से मिल कर मामले से अवगत कराया. बीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन करेंगे.

विज्ञापन

गुमला : घाघरा प्रखंड स्थित चपका पंचायत के निधिया टोली गांव के जन वितरण दुकानदार विष्णु उरांव के खिलाफ बीडीओ विष्णु देव कच्छप से मुलाकात कर ग्रामीणों ने शिकायत की है. डीलर पर मई महीने का राशन नहीं देने का आरोप है. कार्डधारियों ने बताया कि डीलर से जब मई महीना का ग्रीन कार्ड में मिलने वाले राशन की मांग की गयी तो उसके द्वारा कहा गया कि मई महीने का राशन हमारे पास नहीं आया है.

इसलिए हम नहीं दे सकते हैं. जबकि कार्डधारियों ने प्रखंड आपूर्ति कार्यालय से पता किया तो पता चला कि डीलर के द्वारा उक्त राशन का उठाव मई महीने में ही कर लिया गया है. जिसके बाद नाराज कार्डधारियों ने बीडीओ से मिल कर मामले से अवगत कराया. बीडीओ ने कहा कि पूरे मामले की छानबीन करेंगे.

दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई होगी. किसी भी डीलर को इस महामारी में राशन का घोटालेबाजी करने को लेकर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. गोदाम प्रबंधक रविंद्र गुप्ता ने बताया कि जन वितरण दुकानदार विष्णु के द्वारा गोदाम से राशन का उठाव कर अपने घर मई महीना में ही ले जाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola