गुमला में जूस दुकान का ताला तोड़कर चोरी, पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल

Updated:
विज्ञापन

गुमला के पालकोट रोड स्थित जूस दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान उड़ाया। पुलिस की पेट्रोलिंग पर उठे सवाल, जांच जारी।

विज्ञापन

गुमला: गुमला शहर के पालकोट रोड स्थित स्टेट बैंक के सामने मंदिर कॉम्प्लेक्स में संचालित जूस दुकान में चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये मूल्य का सामान चोरी कर लिया.

पीड़ित सुतेन्द्र कुमार साहू ने इस संबंध में थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, सुतेन्द्र कुमार साहू प्रतिदिन की तरह दो अगस्त की रात करीब 1:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. 3 अगस्त की सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है.

अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान से करीब पांच पेटी 23 वूल (कोल्ड ड्रिंक/जूस उत्पाद), जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है. इसके अलावा कुछ खुदरा जूस एवं कोल्ड ड्रिंक भी चोरी कर ले गये.

घटना के बाद दुकानदार ने गुमला थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा चोरी गये सामान की बरामदगी की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.


विज्ञापन
दुर्जय पासवान

लेखक के बारे में

By दुर्जय पासवान

दुर्जय पासवान ने वर्ष 2001 से पत्रकारिता की शुरुआत की. दैनिक जागरण में दो साल काम करने के बाद 2003 में वे प्रभात खबर से जुड़े. इसके साथ ही नयी दुनिया अखबार, प्रहार मैगजीन में भी अपनी सेवा दी. इसके बाद 2010 में वे दैनिक भास्कर गुमला का ब्यूरो इंचार्ज के रूप में काम शुरू किये. भास्कर में पांच साल सेवा देने के बाद दोबारा 2014 में प्रभात खबर में ब्यूरो इंचार्ज के रूप में वापसी की. तब से अबतक प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने नक्सलियों से जुड़ी खबरें, नक्सली घटनाएं, ग्राउंड रिपोर्ट, प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों की खोज से संबंधित खबरों पर अच्छा काम किया. इन्हीं खबरों ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में पहचान दी. दुर्जय पासवान बहुत लगन से अपना सभी काम का पूरा करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola