गुमला में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी संतोष लोहरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन

गुमला: गुमला जिले के डुमरी में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की रात सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र की एक नाबालिग बच्ची लापता हो गयी है. सूचना मिलतेही पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से देर रात तक बच्ची की तलाश की. लेकिन उसका पता नहीं चल सका.

रात करीब एक बजे बच्ची स्वयं अपने घर लौट आयी. इसके बाद उसने पुलिस को बताया कि चैनपुर निवासी संतोष लोहरा जो उसी गांव में रह रहा था, शाम के समय उसे अपने साथ जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसे घायल कर दिया.

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पीड़िता का गुमला सदर अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जायेगा.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola